Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पेन-नियंत्रित उत्तर अफ़्रीकी क्षेत्र

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|खाक़ी रंग में स्पेन द्वारा नियंत्रित क्षेत्र और स्वयं स्पेन दिखाया गया है thumb|मोरक्को के तट से पेन्योन दे वेलेथ़ दे ला गोमेरा का नज़ारा स्पेन-नियंत्रित उत्तर अफ़्रीकी क्षेत्र उत्तर अफ़्रीका में स्थित वे छोटे क्षेत्र हैं जिनपर स्पेन का राज है। इनमें यह इलाक़े शामिल हैं - सेउता (स्पैनिश: Ceuta) - 18.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल का एक क़स्बा जो मोरक्को के उत्तरी तट के उस स्थान पर है जहाँ पर अंध महासागर और भूमध्य सागर मिलते हैं मेलीया (Melilla) - 12.3 वर्ग किमी का एक क़स्बा जो मोरक्को के भूमध्य सागर से लगे उत्तरी तट पर है प्लासस दे सोबेरानीया (plazas de soberanía, "प्लाथ़ास दे सोबेरानीया") - सेउता और मेलीया को छोड़कर तीन अन्य उत्तर अफ़्रीकी क्षेत्र जिनपर स्पेन का नियंत्रण है - इज़लास चाफ़ारिनास (Islas Chafarinas) - तीन छोटे द्वीपों का समूह जिनके नाम "इज़ला देल कोंग्रेसो", "इज़ला इसाबेल द्वितीय" और "इज़ला देल रे" हैं पेन्योन दे आलूथ़ेमास (Peñón de Alhucemas) - तीन नन्हे द्वीपों का समूह जिनके नाम "पेन्योन दे आलूथ़ेमास", "इज़ला दे तियेर्रा" और "इज़ला दे मार" हैं पेन्योन दे वेलेथ़ दे ला गोमेरा (Peñón de Vélez de la Gomera) - मोरक्को के उत्तरी तट पर एक नन्हा-सा प्रायद्वीप - यह एक द्वीप हुआ करता था पर 1934 में एक भयंकर तूफ़ान से बहुत सी रेत इसके और तट के बीच आ पड़ी जिससे यह तट से जुड़कर प्रायद्वीप बन गया नामों पर टिप्पणी ध्यान रहे के 'थ़' का उच्चारण 'थ' से ज़रा भिन्न होता है। स्पैनिश में 'पेन्योन' (peñón) किसी बड़ी चट्टान पर बने क़िले को कहा जाता है और इन क्षेत्रो में से कुछ इतने छोटे हैं के चट्टान मात्र ही हैं। इन्हें भी देखें उत्तर अफ़्रीका श्रेणी:उत्तर अफ़्रीका श्रेणी:स्पेन श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना