411 REFERENCE · Wikipedia
कुआरी मदन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2020
कुआरी मदन नेपाल की सीमा से लगा बिहार के सीतामढ़ी जिले का एक गाँव हैं। यह गाँव मेजरगंज प्रखंड के अंतर्गत आता है। हिमालय की तराई में बसे इस गाँव के चारो ओर की हरियाली मन को आह्लादित कर देती है। करीब 4 सदी का इतिहास खुद में समेटे इस गाँव ने मुसलमानों से लेकर अंग्रेजों तक का समय देखा है। आज भी इस गाँव में अंग्रेज सैनिको की कब्र गाँव के बहादुर लड़ाकों के इतिहास की गवाही देती है। गाँव में राधा-कृष्ण मंदिर अत्यंत दर्शनीय स्थल है। गाँव के अधिकांश लोग आजीविका हेतु कृषि पर निर्भर हैं।
जनसांख्यिकी
भारत की सन् 2011 की जनगणना के अनुसार गाँव की कुल जनसंख्या 3458 है।https://www.census2011.co.in/data/village/219051-kuari-madan-bihar.html Kuari Madan Village Population - Majorganj - Sitamarhi, Bihar www.census2011.co.in 2025-04-15
भौगोलिक स्थिति
अन्य निकटतम गाँवों के नाम मेजर गंज मलाही, खैरवा, अखार्दिहा, रामपत पाकरी, मुरहा छितौना, बाहेरा आदि हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:सीतामढ़ी ज़िले के गाँव