411 REFERENCE · Wikipedia
लोफर (1996 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लोफर लोफर1.jpg लोफर का पोस्टर बोनी कपूर सुरिन्द्र कपूर डेविड धवन आनंद-मिलिंद जलीस शेरवानी (संवाद) अनिल कपूर, जूही चावला, शक्ति कपूर, गुलशन ग्रोवर पी॰ वासु 7 जून, 1996 भारत हिन्दी
लोफर 1996 में बनी हिन्दी भाषा की मसाला फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित और सुरिन्द्र कपूर और बोनी कपूर द्वारा निर्मित है। इसमें अनिल कपूर और जूही चावला प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म सुपरहिट तेलुगु फिल्म असेंबली राउडी (1991) की रीमेक थी, जिसमें दिव्या भारती और मोहन बाबू थे।
संक्षेप
सालों से रवि कुमार (अनिल कपूर), कुमार परिवार का सिर दर्द है; वो बेरोजगार है, उसका कोई स्थिर भविष्य नजर नहीं आता है और हमेशा किसी ना किसी झगड़े में खुद को शामिल कर लेता है। कुल मिलाकर पूरा लोफर है। इन बुरे गुणों के बावजूद, उसमें एक अच्छी आदत मौजूद है। जो है कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहता है।
लेकिन जब कोई गैंगस्टर मारा जाता है तो उसे अदालत में आरोपी बनाया जाता है। रवि के माता-पिता और गवाहों को पता है कि वह निर्दोष है, लेकिन दुर्भाग्य से कोई भी उसके पक्ष में गवाही देने नहीं आता है जिसके परिणामस्वरूप रवि को जेल हो जाती है। फिर वो बाहर निकलकर शहर के बदमाश को विधायी चुनाव में हराने के लिये खड़ा हो जाता है।
मुख्य कलाकार
अनिल कपूर — रवि कुमार
जूही चावला — किरन माथुर
शक्ति कपूर — भीखू, रवि के मामा
गुलशन ग्रोवर — कृपाशंकर
प्रमोद मुथु — धंडपानी
कुलभूषण खरबंदा — विद्यापति कुमार
फरीदा ज़लाल — जानकी कुमार
दिनेश आनन्द — इंस्पेक्टर भागवत
अनिल धवन — सरकारी अधिकारी
हरीश पटेल — पंडित
मुकेश ऋषि — बादशाह
सत्येन कप्पू — रघुपति
विवेक बासवानी — पाण्डे
दीप ढिल्लों — तात्या
कमलदीप — वकील सक्सेना
इशरत अली — सरकारी वकील
उपासना सिंह —
संगीत
गीत गायक आनंद-मिलिंद पंडित जी ने हाथ मेरा अलका याज्ञिक, उदित नारायण 6:04 समीर तेरी तिरछी नजर में उदित नारायण 4:27 नितिन रैकवार मेरी तिरछी नजर में अलका याज्ञिक 4:28 नितिन रैकवार आओ चलो हम करें उदित नारायण, पूर्णिमा 5:42 समीर जिसके लिये पल भर अलका याज्ञिक, उदित नारायण 5:35 समीर कुछ कुछ कुछ हो रहा है उदित नारायण, पूर्णिमा 5:28 समीर तेरे दिल ने मेरे दिल से शंकर महादेवन, गायत्री गांजावाला 7:24 समीर
बाहरी कड़ियाँ
0116898 लोफर
श्रेणी:1996 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनंद–मिलिंद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में