Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

द रॉल्स हॉल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Monmouth library - geograph.org.uk - 1500836.jpg द रॉल्स हॉल, जो वर्तमान मॉनमाउथ पुस्तकालय का स्थल है। द रॉल्स हॉलThe Rolls Hall वाइटक्रॉस स्ट्रीट मॉनमाउथ वेल्स 51 48 47.8 N 2 42 42.8 W type:landmark_region:GB-MON inline,title एफ॰ए॰ पावेल जॉन रॉल्स, द्वितीय बैरन लँगाटोक 1888 £8,000 ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध रॉल्स हॉल (The Rolls Hall) वाइटक्रॉस स्ट्रीट, मॉनमाउथ, मॉनमाउथशायर, वेल्स, में स्थित एक विक्टोरियन हॉल है, जो अब सार्वजनिक पुस्तकालय है। क्वीन विक्टोरिया के स्वर्ण जयंती समारोह में भविष्य के लार्ड लँगाटोक जॉन रॉल्स ने इस इमारत को शहर को दान कर दिया था। यह इमारत 8 अक्टूबर 2005 से यूनाइटेड किंगडम की ग्रेड द्वितीय सूचीबद्ध इमारत है तथा मॉनमाउथ हेरिटेज ट्रेल की 24 इमारतों में से एक है।मॉनमाउथ सिविक सोसायटी, Monmouth Heritage Blue Plaque Trail, n.d., पृष्ठ 14 इतिहास एफ॰ए॰ पावेल द्वारा 1887–8 में हॉल का निर्माण 8000 पाउंड की कीमत में ज्कोबियं शैली में करवाया गया था।कीथ किस्सॅक, Monmouth and its Buildings, लॉगस्टन प्रेस, 2003, ISBN 1-904396-01-1, पृष्ठ 64 इमारत महारानी विक्टोरिया की स्वर्ण जयंती के स्मरणोत्सव के लिए बनाई गई थी। इमारत के निर्माण में पुराने लाल बलुआ पत्थर और फॉरेस्ट ऑफ डीन के चौकोर पत्थरों का प्रयोग हुआ था।जॉन न्यूमैन, The Buildings of Wales: Gwent/Monmouthshire, पेंगुइन बुक्स, 2000, ISBN 0-14-071053-1, पृष्ठ 408 हँडरे का रॉल्स परिवार उस समय शहर के एक पर्याप्त जमींदार और संरक्षक थे और 24 मई 1888 के दिन उन्होंने इमारत के उद्घाटन में भाग लिया था। इमारत का डिजाइन एफ॰ए॰ पावेल, जो मॉनमाउथ के मेयर चॅम्प्नी पावेल के ज्येष्ठ पुत्र थे, द्वारा बनाया गया था। हॉल 1888 में महारानी की जयंती मनाने के लिए दिया गया था।वॉर्लो विलियम मेलर A history of the charities of William Jones (founder of the "Golden lectureship" in London), at Monmouth & Newland p.338 1899 डब्ल्यू॰ बेनेट 444 http://books.google.com/?id=iNo8l9bYMHkC&q=%22rolls+hall%22+monmouth&dq=%22rolls+hall%22+monmouth वर्ष 1889 में इमारत में एक नया ऑर्गन, जो विलियम स्वीटलँड द्वारा डिजाइन किया गया था, जोड़ा गया। इसके आने वाले वर्षों में कई विभिन्न प्रकार के चित्र भी हॉल के अंदर स्थापित किए गए। सितम्बर 1890 में एक सफल ललित कला और औद्योगिक प्रदर्शनी को भवन में आयोजित किया गया था, जिसका सूचीपत्र मॉनमाउथ संग्रहालय में अभी भी देखा जा सकता है। 1897 और 1903 के बीच, हॉल कई नाटकों के लिए अभिनेता, निर्देशक और संचालक बेन ग्रीट द्वारा मंचन के लिए इस्तेमाल किया गया था। 1963 में एक ऑर्गन ट्यूनर ने हॉल के ऑर्गन का निरीक्षण करके उसे बेकार घोषित कर दिया था। पानी ने आडम्बरी बोर्डों को प्रभावित किया था और उपकरण धीरे-धीरे टुकड़े-टुकड़े होकर गिर रहा था। यह ख़बर स्थानीय समाचार पत्र में भी छपी थी, लेकिन ऑर्गन कम से कम तीन वर्षों के लिए अपनी जगह पर बना रहा जब हॉल एक नृत्य हॉल के रूप में इस्तेमाल किया गया था और बाद में एक नाइट क्लब के रूप में।कर्टिस गॉरडन डी॰ डब्ल्यू॰ A Provincial Organ Builder p.281 2007 http://books.google.com/?id=uHDBUmwaR4EC&pg=PA281&dq=rolls+hall+monmouth#v=onepage&q=rolls%20hall%20monmouth&f=false 978-1-4094-1752-1 left|thumb|200px|रॉल्स परिवार और मॉनमाउथ शहर के जुड़े हुए प्रतीक वर्ष 1992 में इमारत शहर का सार्वजनिक पुस्तकालय, जो पहले शायर हॉल में स्थित था, बनाने में इस्तेमाल में लाई गई। पुस्तकालय को नवीनीकृत करने के लिए 2010 में म्यूज़ियमस् आर्काइव्स एण्ड लाइब्रेरीस्: वेल्स ने 210,000 पाउंड व काउंटी परिषद ने भी समान राशि अनुदान की। पुस्तकालय अभी भी अपने मूल संरक्षको को समानित करता है, यहाँ पूरी लंबाई की जॉन रोल्स, प्रथम बैरन लँगाटोक, उनकी पत्नी लेडी लँगाटोक और उनके बेटे जॉन रॉल्स, द्वितीय बैरन लँगाटोक की तस्वीरें हैं, जो एक दीवार पर मुख्य सजावट का हिस्सा हैं। हालांकि तल मौज़ेक जो रॉल्स और मॉनमाउथ प्रतीकों को एक साथ जुड़ा हुआ दिखाता था, अब दूसरी दीवार पर प्रदर्शित है।Monmouthshire Libraries http://libraries.monmouthshire.gov.uk/index.php?lang=EN&navId=150 libraries.monmouthshire.gov.uk. Monmouthshire County Council 19 अप्रैल 2012 https://www.webcitation.org/6AyzvsMp5?url=http://libraries.monmouthshire.gov.uk/index.php?lang=EN 27 सितंबर 2012 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Monmouth Library द रॉल्स हॉल श्रेणी:मॉनमाउथ श्रेणी:मॉनमाउथशायर का इतिहास श्रेणी:मॉनमाउथशायर के भवन और संरचनाएँ