411 REFERENCE · Wikipedia
द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|फ़िजी का एक लघु द्वीप
thumb|समुई द्वीप, थाईलैंड
thumb|संयुक्त राज्य के निचले सैरैनैक झील में एक द्वीप
द्वीप स्थलखण्ड के ऐसे भाग होतें हैं, जिनके चारों ओर जल का विस्तार पाया जाता हैं। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं।मोतियों का द्वीप बहरीन द्वीप को कहा जाता है। ज़्यादातर समुन्द्र के भीतर पनप रही ज्वालामुखी की देन हैं और कुछ वो हैं जो समय के साथ-साथ किसी बड़े महाद्वीप से अलग होकर कहीं दूर वीरान समंदर में बिखर गए। जिनमें से कुछ द्वीप ऐसे हैं जहा पूरे देश बसे हैं जैसे फिजी आइलैंड और उसके अलावा कुछ द्वीपों के समूह भी मिलकर 1 देश बनाते हैं जैसे -हवाई आइलैंड जो महाद्वीपों से अलग गिने जाते हैं और इनकी गिनती ओशिआनिया समूह में होती हैं।
भारत में अंडमान, लक्षद्वीप आदि समुद्र में तथा मजुली ब्रह्मपुत्रा नदी में बना द्वीप है । विश्व में ब्रिटेन, जापान, अयरलैंड, मेडगास्कर, फॉकलैंड (अटलांटिक) आदि प्रमुख द्वीप देश या प्रदेश हैं। जापान कई द्वीपों से बना है।
स्थिति के अनुसार द्वीपो का वर्गीकरण
स्थिति के आधार पर द्वीप तीन प्रकार के होते हैं जो कि निम्नलिखित
महाद्वीपीय द्वीप
महासागरीय द्वीप
आभ्यान्तिक द्वीप
उत्पत्ति के अधार पर द्वीपो का वर्गीकरण
विवर्तनिकि द्वीप या महादेशी द्वीप
इसका निर्माण विवर्तनीकरण के पश्चात महाद्वीप से अलग होने से हुआ है example- मेडागास्कर
विवर्तनिकि द्वीप के अनुसार निम्नलिखित प्रकार से बने द्वीप को शामिल किया गया है ___
स्थलीय भाग के निमज्ज्न से बने द्वीप
सागरीय नितल से निमज्ज्न से बने द्वीप
भू-भ्रंशन या दरार से निर्मित द्वीप
महाद्वीपीय प्रवाह से निर्मित द्वीप
ज्वालामुखी द्वीप
ज्वालामुखी विस्फोट के पश्चात बना द्वीप,ज्वालामुखी द्वीप कहलाता है - मॉरीशस द्वीप , रियूनियन द्वीप
प्रवाल द्वीप
एल्गी नामक जीव द्वारा छोड़े गए कैल्शियम कार्बोनेट का एक के ऊपर एक जमाव द्वारा बने द्वीप ही प्रवाल द्वीप कहलाते है Example-लक्षद्वीप और मालदीव
चित्र दीर्घा
श्रेणी:द्वीप
श्रेणी:समुद्र-वैज्ञानिक पारिभाषिकी