Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गीता मेनन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गीता मेनन न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस में अंडर ग्रेजुएट कॉलेज के ११ वें डीन और ग्लोबल बिजनेस के अब्राहम क्रॉसओफ प्रोफेसर हैं। वह १९९० से एनवाईयू विपणन संकाय की सदस्य रही हैं, जहाँ उन्होंने २००४ से २००८"NYU Stern Geeta Menon - Dean of the Undergraduate College", "NYU Stern", New York, 2012. Retrieved on 20 September 2012. तक विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। २०१५ में इकोनॉमिक्स टाइम्स ने गीता को "सबसे प्रभावशालीhttp://economictimes.indiatimes.com/slideshows/people/the-20-most-influential-global-indian-women/geeta-menon/slideshow/45749866.cms संग्रहीत प्रति 4 जून 2017 https://web.archive.org/web/20160508083833/http://economictimes.indiatimes.com/slideshows/people/the-20-most-influential-global-indian-women/geeta-menon/slideshow/45749866.cms 8 मई 2016 live " २० वैश्विक भारतीय महिलाओं में से एक सूचीबद्ध किया गया था। शिक्षा १९८१ में गीता ने स्टेल्ला मेरिस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बीऐ किया और मद्रास क्रिस्चियन कॉलेज से एमऐ की डिग्री हासिल की। १९९१ में इलेनॉइस विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पी एचदी की डिग्री पूरी की। "Geeta Menon named dean of Stern Undergraduate College", "The Times of India", New York, 26 May 2011. Retrieved on 20 September 2012. अनुसन्धान और व्यावसायिक गतिविधियाँ डीनशिप से पहले, मेनन ने विपणन अनुसंधान समुदाय के एक सक्रिय सदस्य के रूप में कई पेशेवर नेतृत्व भूमिकाएं निभाई। वह २०१० में एसोसिएशन फॉर कांसुम्र्स रिसर्च की अध्यक्ष थी और २००४ के वार्षिक ऐसीआर सम्मलेन के सह-अध्यक्ष थी। इसके अलावा, उन्होंने दो विपणन पत्रिकाओं के जर्नल ऑफ़ कंज्यूमर रिसर्च (२००७-२०११) और द जर्नल ऑफ़ मार्केटिंग रिसर्च (२००९-२०११) के लिए एसोसिएट एडिटर के रूप में काम किया, व पत्रिकाओं के संपादकीय बोर्डों जैसे कि द जर्नल ऑफ कंज़्यूमर मनोविज्ञान और सार्वजनिक नीति और विपणन के जर्नल में भी काम किया। बतौर शोधकर्ता, मेनन उपभोक्ता स्मृति, सूचना प्रसंस्करण और भावनाओं के अध्ययन के लिए सर्वेक्षण पद्धति, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और धारणा के संदर्भ के लिए जाना जाता है। उनके काम को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान और अमेरिकन डायबिटीज़ एसोसिएशन द्वारा वित्त पोषित किया गया है।Prasad, Ayyappa. "Geeta Menon is Dean of Leonard N. Stern School of Business" Archived August 30, 2011, at the Wayback Machine., "Truthdive", Washington, 31 May 2011. Retrieved 20 September 2012. सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय महिला