Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संप्राप्ति

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लेखांकन में, संप्राप्ति (अंग्रेजी में: Revenue) वह आय है जो किसी व्यवसाय को उसकी सामान्य व्यावसायिक गतिविधियों से होती है, आमतौर पर यह आय वस्तुओं और सेवाओं की बिक्री ग्राहकों को करके प्राप्त होती है। संप्राप्ति को बिक्री (sales) या कारोबार (turnover) के नाम से भी जाना जाता है। परन्तु राज्य अर्थात सरकार द्वारा अर्जित संप्राप्ति को राजस्व कहा जाता है। कुछ कंपनियों को ब्याज, रॉयल्टी या अन्य शुल्क से संप्राप्ति होती है।Joseph V. Carcello Financial & Managerial Accounting https://archive.org/details/financialmanager0014unse McGraw-Hill Irwin 2008 199 978-0-07-299650-0 This definition is based on IAS 18. संप्राप्ति सामान्य रूप से व्यावसायिक आय को संदर्भित कर सकता है, या यह किसी समयावधि के दौरान एक मौद्रिक इकाई में अर्जित राशि का उल्लेख कर सकता है, जैसे कि- "पिछले साल फलाने कंपनी की संप्राप्ति 42 मिलियन डॉलर थी"। आम तौर पर, एक निश्चित अवधि में लाभ या शुद्ध आय कुल संप्राप्ति से कुल खर्च को घटाने से प्राप्त होता है। लेखांकन, किसी बैलेंस स्टेटमेंट में यह इक्विटी भाग का एक उप-भाग है, और संप्राप्ति इक्विटी में वृद्धि करता है। इसे अक्सर "उच्च रेखा" ("टॉप लाइन" या "top line") के नाम से भी संदर्भित किया जाता है क्योंकि आय स्टेटमेंट ( income statement ) में इसकी स्थिति बहुत ऊपर है। यह "निचली रेखा" ("बॉटम लाइन" या "bottom line") के विपरीत है जो शुद्ध आय (सकल संप्राप्ति से कुल खर्च को घटाने पे प्राप्त मुल्य) को दर्शाता है।Williams, p.51 इन्हें भी देखें राजस्व संप्राप्ति के अधार पर कंपनियों की सूची सन्दर्भ श्रेणी:वाणिज्य