Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरुंधति घोष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Arundhati Ghose - CTBT Diplomacy & Public Policy course - July 2013.jpg जुलाई 2013, वियना में सीटीबीटी कूटनीति और सार्वजनिक नीति पाठ्यक्रम पर अपनी राय देती हुई 25 नवंबर 1939 yes 2016 07 26 1939 11 25 भारतीय जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में भारत के स्थायी प्रतिनिधि 1995 1997 मिस्र अरब गणराज्य में भारत की राजदूत 1992 1995 लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज राजनयिक अरुंधती घोष (25 नवंबर 1939 – 26 जुलाई 2016) एक पूर्व भारतीय राजनयिक थी। इन्होंने आस्ट्रिया , मिस्र, दक्षिण कोरिया, हालैंड और कई अन्य देशों में राजदूत के रूप में काम किया था। ये संयुक्त राष्ट्र में भारत की राजदूत भी रह चुकी हैं।http://www.sawnet.org/whoswho/?Ghose+Arundhati Arundhati Ghose The South Asian Women's NETwork 2013-10-18 https://web.archive.org/web/20131022083902/http://www.sawnet.org/whoswho/?Ghose+Arundhati 22 अक्तूबर 2013 dead प्रारंभिक जीवन अरुंधति घोष एक प्रमुख बंगाली परिवार से आती है। ये सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रूमा पाल और प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष भास्कर घोष की बहन हैं। इनकी बेटी सागरीका घोष और दामाद राजदीप सरदेसाई वर्तमान में सीएनएन आईबीएन समाचार चैनल की भारतीय इकाई चलाने वाले प्रमुख पत्रकार हैं। ये एक सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष की चाची हैं, जिन्हें 1997 में असम में उल्फा द्वारा अपहरण कर लिया और मार डाला गया था।http://www.satp.org/satporgtp/publication/faultlines/volume1/Fault1-Arundhtext.htm Terrorists, Human Rights and the संयुक्त राष्ट्र South Asia Terrorism Portal 2013-10-18 https://web.archive.org/web/20081010220725/http://www.satp.org/satporgtp/publication/faultlines/volume1/Fault1-Arundhtext.htm 10 अक्तूबर 2008 live मुंबई में पली बढ़ी अरुंधति का बचपन मुंबई में ही बिता, जहां के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में इनकी प्रारंभिक शिक्षा सम्पन्न हुई। उसके ये कोलकाता के लेडी ब्रेबॉर्न कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। 1962 में इन्होंने विश्व-भारती विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एम. ए. किया। राजनयिक कार्यक्षेत्र 1962 में ही इन्होंने यूपीएससी का एग्जाम दिया और आईएफएस में सलेक्ट हो गई। ये मसूरी में शुरुआती ट्रेनिंग के बाद दिल्ली आई। यहां से इन्हें आस्ट्रिया स्थित भारतीय दूतावास में भेजा गया। उस वक्त विदेश सेवा वालों को विदेशी भाषा में परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होता था। इन्होंने जर्मन भाषा की परीक्षा उत्तीर्ण तब कहीं जाकर इनकी सर्विस कन्फर्म हुई। उसके बाद इन्होंने मिस्र, दक्षिण कोरिया और कई अन्य देशों में राजदूत के रूप में काम किया। उसके बाद 1965 में हालैंड में इनकी पोस्टिंग हुई थी। उसके बाद ये संयुक्त राष्ट्र में राजदूत बनकर आ गयी जहां भारत के लिए काम करना उनके लिए काफी चुनौती पूर्ण था।http://shashikanthindi.blogspot.in/2010/02/blog-post_09.html आज कुछ लोग सिर्फ अपने बारे में साचते हैं : अरुंधति घोष से शशिकांत की बातचीत 18 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20131019214736/http://shashikanthindi.blogspot.in/2010/02/blog-post_09.html 19 अक्तूबर 2013 dead इन्होंने ऑस्ट्रिया, नीदरलैंड, बेल्जियम,बांग्लादेश और न्यूयॉर्क (संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में) और कोरिया गणराज्य, मिस्र में भारत के राजदूत के रूप में कार्य किया है। साथ ही पेरिस और जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में यूनेस्को के निरस्त्रीकरण हेतु प्रतिनिधि तथा जिनेवा सम्मेलन में भी भागीदारी दी। ये 1997 में सेवानिवृत्त हुई। सेवानिवृति के बाद 2001 से 2004 तक ये संघ लोक सेवा आयोग की सदस्य भी रही।http://translate.google.co.in/translate?hl=hi-IN&langpair=en%7Chi&u=http%3A%2F%2Fwww.nias.res.in%2Fdocs%2FCV-Ambassador-Arundhati-Ghose.pdf सेवानिवृत राजदूत अरुंधति घोष 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20160305005729/http://translate.google.co.in/translate?hl=hi-IN&langpair=en%7Chi&u=http%3A%2F%2Fwww.nias.res.in%2Fdocs%2FCV-Ambassador-Arundhati-Ghose.pdf 5 मार्च 2016 dead सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय राजनयिक श्रेणी:1940 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:बंगाल के लोग श्रेणी:संयुक्त राष्ट्र श्रेणी:भारतीय हिन्दू श्रेणी:महिला राजदूत