411 REFERENCE · Wikipedia
द बॉडी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द बॉडी The Body film poster.jpg जीतू जोसेफ ऋषि कपूरइमरान हाशमीवेदिका कुमारशोभिता धूलिपाला सतीश कुरुप अयूब ख़ान 2019 12 13 yes 101 मिनटhttps://www.bbfc.co.uk/release/the-body-q29sbgvjdglvbjpwwc00otg0odc The Body British Board of Film Classification भारत हिन्दी 3.4 करोड़ https://www.boxofficemojo.com/release/rl2343207425/weekend/ The Body (2019) Box Office Mojo आईडीएमबी 20 दिसम्बर 2019
द बॉडी 2019 की हिन्दी भाषा की रहस्य-रोमांचक फिल्म है। यह जीतू जोसेफ द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसे वायाकॉम 18 स्टूडियो और सुनीर खेतरपाल द्वारा निर्मित किया गया है। फ़िल्म में ऋषि कपूर, इमरान हाशमी, वेदिका कुमार और शोभिता धूलिपाला ने अभिनय किया।Emran Hashmi Film The Body: दर्शकों को नहीं पसंद आई इमरान हाशमी की फिल्म 'द बॉडी',नहीं कर पाई खास कमाई https://www.timesnowhindi.com/entertainment/bollywood/article/emran-hashmi-the-body-opens-below-expectation-says-film-critics-rohit-jaiswal/272413 25 जून 2023 टाइम्स नाउ 14 दिसम्बर 2019 hi यह 2012 की स्पेनिश फिल्म द बॉडी की आधिकारिक रीमेक है।'The Body' Movie Review: एक हिट थ्रिलर फिल्म बनने से चूकी इमरान हाश्मी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' https://www.livehindustan.com/entertainment/story-the-body-movie-review-emraan-hashmi-and-rishi-kapoor-film-the-body-review-in-hindi-2899108.html 25 जून 2023 हिन्दुस्तान लाइव hi
यह फ़िल्म 13 दिसंबर 2019 को जारी हुई थी। यह ऋषि कपूर की अंतिम फिल्म है। यह फ़िल्म असफल रही थी।इमरान हाशमी की लगातार फ्लॉप हुई हैं 7 फिल्में, 'सेल्फी' से पहले एक्टर की ये फिल्में पिटीं https://www.abplive.com/photo-gallery/entertainment/bollywood-emraan-hashmi-flop-films-list-selfiee-baadshaho-the-body-chehre-tigers-mumbai-saga-why-cheat-india-2348723 25 जून 2023 3 मार्च 2023 hi
कहानी सारांश
दिल का दौरा पड़ने से मरी माया वर्मा (शोभिता धूलिपाला) नाम की एक ताकतवर बिजनेसवुमन का शव पोस्टमार्टम से पहले ही मुर्दाघर से गायब हो जाता है। एसपी जयराज रावल (ऋषि कपूर) माया के पति, अजय पुरी (इमरान हाशमी) को जांच के लिए बुलाते हैं। ऐसा लगता है कि अजय पुरी ने अपनी प्रेमिका रितु के साथ ही कुछ गलत किया है। अजय एक लैब का मालिक है और माया की कंपनी में काम करता था।
जयराज को अजय पर शक होता है और वह उसे तब तक मुर्दाघर में रखता है जब तक माया की लाश नहीं मिल जाती। अजय के साथ अजीबो-गरीब घटनाएं घटने लगती हैं। उसे अपने आस-पास माया की मौजूदगी का एहसास होता है और उसे कई सुराग मिलते हैं। इन सभी घटनाओं से उसे विश्वास हो जाता है कि माया अभी भी जीवित है और अपना बदला लेने के लिए उसके साथ खेल खेल रही है।
फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि माया हमेशा अपने पैसे और ताकत से अजय पर हावी रहती थी। अजय के रितु के साथ अफेयर होने के चलते वो माया को मार देता है। मुर्दाघर में, अजय लगातार रितु से संपर्क रखता है और उसे पता चलता है कि माया को उनके रिश्ते के बारे में पता था। जब अजय रितु से संपर्क करने में विफल रहता है, तो वह डर के मारे जयराज को सब कुछ बता देता है। इस बीच, जयराज को उसकी टीम से फोन आता है कि उन्हें एक महिला की लाश मिली है जो माया की बताई जाती है। अब अजय भागने की कोशिश करता है लेकिन सीने में दर्द होने के कारण गिर जाता है।
अंत में, यह पता चला कि रितु कोई और नहीं बल्कि जयराज की बेटी ईशा है। पिछली रात से माया और अजय के साथ जो कुछ भी हुआ वह उनकी योजना भर थी। एक बार फिर, फ्लैशबैक में, यह पता चलता है कि जयराज की पत्नी नैन्सी की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। उस कार को नशे में धुत्त माया और अजय ने टक्कर मार दी थी। वो कार को फिर से टक्कर मारते हैं क्योंकि अजय ने देख लिया था कि पीछे की सीट पर बैठी छोटी बच्ची ने उन्हें देख लिया है। 10 साल बाद, जब ईशा अपने विश्वविद्यालय में अजय और माया को पहचान लेती है, तो वह अपने पिता के साथ बदला लेने की योजना बनाती है। ईशा अजय को अपनी ओर आकर्षित करती है और अफेयर शुरू कर देती है।
मुख्य कलाकार
ऋषि कपूर – एसपी जयराज रावल
इमरान हाशमी – अजय पुरी
शोभिता धूलिपाला – माया वर्मा
वेदिका कुमार – रितु झा (नकली नाम) / ईशा रावल (जयराज की बेटी) (किरदार को आवाज़ सोनल कौशल ने दी है।)
मीनाक्षी अनूप – छोटी ईशा
आरिफ़ ज़कारिया – मोहम्मद शेखावत
रुखसार रहमान – डॉ. तान्या मेहरा
अनुपम भट्टाचार्य – पवन सिन्हा
तारा सिंह – मुर्दाघर का सुरक्षा गार्ड
चंदन के. आनंद – कीथ सुलेमान
नताशा स्तांकोविक – गीत "झलक दिखला जा रीलोडेड" में विशेष उपस्थिति
स्कारलेट मेलिश विल्सन – गीत "झलक दिखला जा रीलोडेड" में विशेष उपस्थिति
सन्दर्भ
श्रेणी:2019 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की फ़िल्में
श्रेणी:सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स की फ़िल्में