Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तितली तारागुच्छ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|तितली तारागुच्छ (उर्फ़ बटरफ़्लाए तारागुच्छ) तितली तारागुच्छ या बटरफ़्लाए तारागुच्छ, जिसे मॅसिये वस्तु ६ भी कहा जाता है, वॄश्चिक तारामंडल में स्थित एक खुला तारागुच्छ (तारों का समूह) है। इसका आकार एक तितली से ज़रा-बहुत मिलता है, जिस से इसका यह नाम पड़ा। यह पृथ्वी से लगभग १,६०० प्रकाश वर्षों की दूरी पर स्थित है और इस गुच्छे की चौड़ाई १२ प्रकाश वर्ष अनुमानित की गई है।One Million Things: Space Carole Stott Penguin, 2010 9780756666330 http://books.google.com/books?id=IEUJUBMm5-4C ... The outline of this open cluster of stars is said to look like a butterfly with open wings. The cluster is about 12 light-years across and 1600 light-years away ... अन्य भाषाओँ में तितली तारागुच्छ को अंग्रेज़ी में "बटरफ़्लाए क्लस्टर" (Butterfly Cluster) कहते हैं। फ़ारसी में इसे "ख़ुशा-ए-परवाना" (ur خوشه پروانه) कहते हैं। फ़्रांसिसी में इसे "आमास द्यु पापियों" (Amas du Papillon) कहते हैं। 'बटरफ़्लाए', 'परवाना' और 'पापियों' का अर्थ इन भाषाओँ में 'तितली' ही है। ध्यान दें कि 'परवाना' शब्द हिंदी में 'पतंगे' (moth, मॉथ) के लिए नाम होता है और 'तितली' के लिए नहीं, जबकि फ़ारसी में इसका अर्थ 'तितली' है। वर्णन तितली तारागुच्छ के तारे ज़्यादातर B श्रेणी के गरम, नीले रंग वाले तारे हैं, हालांकि इसका सबसे रोशन तारा एक K श्रेणी का बी॰ऍम॰ स्कोर्पाई (BM Scorpii) नामक नारंगी दानव तारा है। अपने नारंगी रंग की वजह से तस्वीरों में यह अपने नीले पड़ोसियों से बिलकुल भिन्न नज़र आता है। यह एक परिवर्ती तारा है जिसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +५.५ और +७.० मैग्निट्यूड के बीच ऊपर-नीचे होती रहती है। ध्यान रहे कि मैग्निट्यूड एक ऐसा उल्टा माप है जो जितना ज़्यादा हो चमक उतनी ही कम होती है। इन्हें भी देखें खुला तारागुच्छ वॄश्चिक तारामंडल सन्दर्भ 2 श्रेणी:वॄश्चिक तारामंडल श्रेणी:तारागुच्छ