411 REFERENCE · Wikipedia
चितावरी देवी मंदिर,धोबनी,रायपुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|200px|छत्तीसगढ़ राज्य के संरक्षित स्मारक चितावरी देवी मंदिर छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में रायपुर-बिलासपुर रोड पर रायपुर नगर से ५७ कि॰मी॰ दूर स्थित दामाखेड़ा नामक प्रसिद्ध स्थल (जहां पर कबीर पंथी गुरूओं की गद्दी स्थापित है) से २ किलोमीटर की दूरी पर धोबनी नामक गांव में तालाब के किनारे प्रस्तर और ईंट से निर्मित है। ऊंची जगती पर निर्मित यह मंदिर मूलत: शिव मंदिर था जिसके गर्भगृह का परवर्ती मध्यकाल में जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर के गर्भगृह में रखी विरुपित प्रतिमा चितावरी देवी के रूप में पूजित है। ईंटनिर्मित ताराकृति वाले मंदिरों का यह सुन्दर उदाहरण है जो ८-९वीं शती ईस्वी में निर्मित है। यह स्मारक छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा संरक्षित है।