Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नीनवा प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नीनवा ur نینوى / Nineveh Ninawa map.svg मोसुल ३७,३२३ २८,११,०९१ २००७ ७५.३२ ज़िले ९ अरबी, कुर्दी, आशूरी नीनवा प्रान्त, जिसे अरबी में मुहाफ़ज़ात​ नीनवा (ur محافظة نینوى) कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी मोसुल शहर है। प्राचीन अश्शूर (असीरिया) संस्कृति का नीनवा शहर (Nineveh) इसी प्रान्त में स्थित है और मोसूल से दजला नदी (टिगरिस) के पार इसके खँडहर आज भी मिलते हैं। सन् १९७६ से पहले इस प्रान्त को 'मोसूल प्रान्त' कहा जाता था और आधुनिक दोहूक प्रान्त भी इसमें सम्मिलित था। लोग नीनवा प्रान्त के लोग बहुजातीय और बहुधर्मी हैं। यहाँ अरब लोगों के अलावा आशूरी लोग (Assyrian), कुर्द लोग और यज़ीदी लोग भी काफ़ी संख्या में रहते हैं। इनके अतिरिक्त यहाँ इराक़ी तुर्कमेनों, आर्मेनियों, शबाकों और मंदाईयों के समुदाय भी बसे हुए हैं। धार्मिक नज़रिए से अरब और कुर्दी सुन्नी मुस्लिम हैं, तुर्कमेन शिया हैं तथा आर्मेनी और आशूरी ईसाई हैं। यज़ीदी, शबाकी और मंदाई अपने विशेष धर्मों के अनुयायी हैं। कुल मिलकर नीनवा में सुन्नी सबसा बड़ा धार्मिक समुदाय है।Withdrawal from Iraq: Assessing the Readiness of Iraqi Security Forces https://web.archive.org/web/20140409024844/http://books.google.com/books?id=S6oP3Y9ZM3sC 9 अप्रैल 2014 , Anthony H. Cordesman, Adam Mausner, pp. 69, CSIS, 2009, ISBN 978-0-89206-553-0, ... Ninewa ... % Sunni 42 ... % Shia 5 ... % Other 53... ज़िले thumb|230px|नीनवा प्रान्त के ज़िलों का नक़्शा नीनवा में कुल मिलकर नौ ज़िले हैं, लेकिन इनमें से दो पर मोसूल की प्रांतीय सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है, बल्कि वे कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार के अधीन प्रशासित हैं: अक़रा (Aqrah, कुर्दी: ur ئاکرێ) - कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार द्वारा प्रशासित शेख़ान​ (Shekhan, अरबी: ur الشيخان) - कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार द्वारा प्रशासित अल-बाअज (Al-Ba'aj, अरबी: ur البعاج) अल-हमदानिया (Al-Hamdaniya, अरबी: ur الحمدانية) अल-हज़र (Al-Hadar, अरबी: ur الحضر) - इसे अरबी लहजे में 'अल-हदर' भी कहते हैं मोसुल (Mosul, अरबी: ur الموصل) सिंजार (Sinjar, अरबी: ur سنجار) तेल-अफ़र​ (Tall Afar, अरबी: ur تلعفر) तेल​-कैफ़​ (Tel Kaif, अरबी: ur تلكيف) इन्हें भी देखें यज़ीदी लोग दोहूक प्रान्त इराक़ के प्रान्त सन्दर्भ 2 श्रेणी:नीनवा प्रान्त श्रेणी:इराक़ के प्रान्त