411 REFERENCE · Wikipedia
हास्य अभिनेता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हास्य अभिनेता का अर्थ वह अभिनेता होता है जो अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को हँसा देता है। हिंदी फिल्मों में कुछ लोग इसी कार्य के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं जैसे जॉनी वॉकर, महमूद, आदि। कुछ मुख्य पात्रों ने भी हास्य अभिनय का खूब प्रदर्शन किया है जैसे गोविन्दा, ऋतेश देशमुख, आदि कलाकार।
बॉलीवुड के कुछ हास्य कलाकार
महमूद – महमूद अली खान उर्फ महमूद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे अभिनेता रहे हैं जिन्होंने यूं तो विभिन्न भूमिकाएं निभाईं लेकिन उन्हें पहचान मिली उनकी हास्य अभिनय से। चार दशक से भी ज्यादा समय हिंदी सिनेमा में बिताने वाले महमूद ने 300 से अधिक फिल्में की हैं।
टुन टुन- उमा देवी खत्री, जिन्हें बॉलीवुड में टुनटुन नाम से पहचान मिली, को हिंदी फिल्मों की पहली महिला हास्य कलाकार का दर्जा प्राप्त है।
जॉनी लीवर -महमूद के बाद बॉलीवुड में जॉन प्रकाश राव जनुमाला उर्फ जॉनी लीवर ने भी कॉमेडी के रास्ते को अपनी मंजिल मान लिया और सबसे अपना लोहा मनवा लिया।
अरशद वारसी – फ्लॉप फिल्मों से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले अरशद का हिंदी फिल्मों में आगमन बहुत अच्छा नहीं रहा। लेकिन उनकी किस्मत में फ्लॉप एक्टर बनकर बॉलीवुड से जाना नहीं बल्कि कॉमेडी के दम पर अपनी पहचान बनाना लिखा था।
राजपाल यादव – नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के विद्यार्थी रहे राजपाल यादव ने छोटे पर्दे पर ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ धारावाहिक में काम करने के साथ ही अपनी अदाकारी के जौहर दिखाने शुरू कर दिए थे। हंगामा, भूल-भुलैया, मुझसे शादी करोगी, आदि उनकी कुछ प्रमुख फिल्में हैं। http://centenaryofindiancinema.jagranjunction.com/2012/08/24/%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A1%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%9A%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%A4/ कॉमेडी की दुनियां के चमकते सितारे!! Centuryofindiancinema.com जून ८, २०१३ https://web.archive.org/web/20140916023252/http://centenaryofindiancinema.jagranjunction.com/2012/08/24/%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%A1%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A5%81%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%9A%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%A4/ 16 सितंबर 2014 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
जॉनी लीवर की जीवनी (कलम बेचने से स्टार कमेडियन बनने तक )
श्रेणी:हास्य अभिनेता