411 REFERENCE · Wikipedia
सेंट बर्नार्डस अस्पताल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंट बर्नार्डस अस्पताल जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी (जिएचऐ) St Bernard's Hospital with GHA Ambulances.jpg जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी की एम्ब्युलेंस सेंट बर्नार्डस अस्पताल के बहार खड़ी हुई Gibraltar 36.143405 -5.359491 जिब्राल्टर में स्थिति GHA logo.jpg 150px ब्लोक 1-4 यूरोपोर्ट,यूरोपोर्ट एवेन्यू जिब्राल्टर 36.143405 -5.359491 region:GI_type:landmark inline,title राष्ट्रीय स्वास्थ्य जीवनबीमा क्न्र्ल हाँ किंग्स्टन विश्विद्यालय लगभग 210 1567 http://www.gha.gi/httpdocs/stbernard.html
सेंट बर्नार्डस अस्पताल या सेंट बर्नार्डस हॉस्पिटल (St Bernard's Hospital) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एमात्र नागरिक जनरल अस्पताल है। 1999 में भूतपूर्व स्वास्थ्य मंत्री कीथ अज़पर्डाए के सुझाव के पश्चात 8 जुलाई 2002 में अस्पताल के निर्माण की परियोजना शुरू हुई थी। अस्पताल में इकीसवी सदी के एक आधुनिक अस्पताल के अनुरूप सुविधाएँ हैं। सेंट बर्नार्डस अस्पताल चार विभिन्न ज़ोन में बटा हुआ है तथा इसके प्रथम ज़ोन में जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी प्रशासन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय हैं।
इतिहास
अगस्त 1999 में उस समय के जिब्राल्टर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री कीथ अज़पर्डाए ने यूरोपोर्ट के 1-4 ब्लॉकों को आधुनिक जनरल अस्पताल में परिवर्तित करने के शुरुआती मूल्यांकन का सुझाव रखा। परियोजना की शुरूआत 8 जुलाई 2002 के दिन हुई। इसके अंतर्गत यूरोपोर्ट की 1–4 इमारतों के अंदरूनी क्षेत्रों में मौलिक फेरबदल की गई जिस से इन संरचनाओं को एक आधुनिक अस्पताल का रूप दिया जा सके।http://www.gha.gi/httpdocs/stbernard.html St Bernard's Hospital gha.gi. जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी 9 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120904114224/http://www.gha.gi/httpdocs/stbernard.html 4 सितंबर 2012 dead
सुविधाएँ
thumb|left|120px|मुख्य प्रवेशद्वार
सेंट बर्नार्डस अस्पताल में इक्कीसवी सदी के आधुनिक अस्पताल के अनुरूप सुविधाएँ मुहैया करी जाती हैं। रेडियोलोजी, विसंक्रमण और विकृतिविज्ञान विभागों व ऑपरेशन थिएटरों में नए उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। अस्पताल के वार्ड एक, दो और चार बिस्तर वाली इकाईयों में बटे हुए हैं।
अस्पताल के सामने वाहन रैंप है जिस से मरीजो व विकलांगों को अस्पताल में प्रवेश करने में आसानी हो। एम्बुलैंसों के लिए अस्पताल के पीछे दुर्घटना और आपातकालीन परिस्थितियों के लिए विशेष प्रवेशद्वार है जिस से मरीजों व घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिला सके।
अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए अस्पताल के अंदर महत्वपूर्ण स्थानों जैसे मुख्य रिसेप्शन क्षेत्र और बाल चिकित्सा इकाई आदि पर सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं।
अस्पताल में 200 से अधि बिस्तर हैं जो विभिन्न विभागों में विभाजित हैं। ये विभाग हैं: ऑर्थो आघात, प्रसूति, शल्य चिकित्सा, चिकित्सा और बाल चिकित्सा वार्ड, दो मुख्य ऑपरेटिंग थिएटर और एक बैक अप आपातकालीन थिएटर, हाइड्रोथैरेपी पूल के साथ एक पूर्ण पुनर्वास क्लीनिक, प्रातः शल्य चिकित्सा इकाई, हृदय पुनर्वास, दुर्घटना और आपातकालीन विभाग तथा नेत्र क्लिनिक। अस्पताल में एक आधुनिक मुर्दाघर भी है।
अस्पताल संरचना
सम्पूर्ण अस्पताल चार ज़ोन में बटा हुआ है: ज़ोन 1, ज़ोन 2, ज़ोन 3 व ज़ोन 4। ज़ोन प्रथम में जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी प्रशासन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के दफ्तरों के साथ-साथ शल्य चिकित्सा वार्ड व मुख्य थिएटर आदि विभाग हैं। ज़ोन द्वितीय में अस्पताल प्रशासन के अपने दफ़्तर, विकृतिविज्ञान विभाग व रेडियोलोजी आदि विभाग हैं। ज़ोन तृतीय में स्कूल ऑफ़ हैल्थ, अपोहन, प्रसूति विभागों के साथ-साथ विक्टोरिया वार्ड, जॉन वार्ड आदि भी हैं। अंतिम इकाई चौथे ज़ोन में कैफिटेरिया, दवाखाने, रेनबो वार्ड आदि हैं।http://www.gha.gi/httpdocs/hospital/GHAPLANS/Main%20Plan.html St Bernard's Hospital Floor Plan – Building Layout gha.gi. जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी 9 नवम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20120119045928/http://www.gha.gi/httpdocs/hospital/GHAPLANS/Main%20Plan.html 19 जनवरी 2012 dead
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
St Bernard's Hospital, Gibraltar सेंट बर्नार्डस अस्पताल
जिब्राल्टर हैल्थ अथोरिटी
श्रेणी:जिब्राल्टर के अस्पताल
श्रेणी:जिब्राल्टर की इमारतें और संरचनाएँ