411 REFERENCE · Wikipedia
अन्तरण स्विच
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2020
उस विद्युत स्विच को अन्तरण स्विच (ट्रान्सफर स्विच) कहते हैं जो आवश्यकतानुसार दो विद्युत स्रोतों में से किसी एक को लोड से जोड़ती है। उदाहरण के लिए, किसी मोटर को सामान्यतः मुख्य विद्युत लाइन से विद्युत दी जाती है, किन्तु यदि मुख्य लाइन किसी कारण उपलब्ध न हो तो इस मोटर को एक विद्युत जनित्र से शक्ति देनी हो तो इसके लिए अन्तरण स्विच का उपयोग किया जा सकता है। अन्तरण स्विच स्वतःचालित हो सकते हैं या मानवचालित (मैनुअल)।
यदि पूर्तिकर जनित्र (बैक-अप जनरेटर) उपलब्ध हो तो प्रायः कोई स्वचालित अन्तरण स्विच (An Automatic Transfer Switch /ATS) लगाया जाता है ताकि मुख्य विद्युत-स्रोत के न होने की दशा में जनित्र से अस्थायी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
center|550px|thumb|KM1 और KM2 दोनों ट्रान्सफर स्विच हैं जो एक नीचे की तरफ एक ही बस से जुड़े हैं। कभी--कभी ये दोनों स्विच एक ही स्विछ के अन्दर हो सकते हैं जिससे परिचालन में आसानी होती है।
श्रेणी:स्विच