411 REFERENCE · Wikipedia
डैन थ्लेन प्रपात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डैन थ्लेन प्रपात मेघालय के दक्षिण में चेरापूँजी के निकट एक जलप्रपात है।https://hindi.nativeplanet.com/cherrapunji/attractions/dain-thlen-falls डैन-थ्लेन झरना, Cherrapunji hindi.nativeplanet.com 2018-08-10 https://web.archive.org/web/20180810180242/https://hindi.nativeplanet.com/cherrapunji/attractions/dain-thlen-falls/ 10 अगस्त 2018 dead
लोक कथा
इस प्रपात का नाम इस क्षेत्र में कभी रहने वाले अजगर के नाम पर पड़ा है जिसे स्थानीय खासी भाषा में थ्लेन कहते हैं।http://www.cherrapunjee.net/Dain-Thlen-Falls.php Dianthlen FallsDian Thlen Falls Meghalaya www.cherrapunjee.net en 2018-08-10 https://web.archive.org/web/20180712013537/http://www.cherrapunjee.net/Dain-Thlen-Falls.php 12 जुलाई 2018 dead लोककथाओं के अनुसार इस गाँव के निवासियों को यह अजगर बहुत परेशान किया करता था। कई लोग इसकी भेंट चढ़ चुके थे। एक दिन उन लोगों को यह अजगर मिल गया और उन्होंने मिलकर उसे मृत्यु के घाट उतार कर उसको समाप्त कर दिया। उसके बाद सबने मिलकर उसके माँस की दावत भी की। जिस स्थान पर उस अजगर का वध किया गया था वहीं पर झरना गिरता है। इस लोककथा से ही इस प्रपात का नाम तब से उस अजगर के नाम पर पड़ गया और इस झरने की लोकप्रियता और भी बढ़ गयी।
निकटवर्ती
पर्यटक इस झरने और निकटवर्ती प्राकृतिक शिलाओं को देखने के लिये आते हैं। इन शिलाओ पर कहते हैं कि भ्रष्टाचार, लालच और बुराई के प्रतीक थ्लेन के साथ युद्ध के चिन्ह मिलते हैं।
आवागमन
डैन थ्लेन प्रपात का स्थान चेरापूँजी के रास्ते में ही मुख्य मार्ग से पाँच किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ तक पहुँचने के लिये शिलाँग से पर्यटक बस अथवा टैक्सी से सरलता से पहुंच सकते हैं। निकटवर्ती विमानक्षेत्र शिलांग है और निकटवर्ती रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
नोहकलिकाइ
एलिफैंट जलप्रपात
श्रेणी:मेघालय के जलप्रपात
श्रेणी:मेघालय के गाँव