411 REFERENCE · Wikipedia
मार्को पोलो की यात्राएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्को पोलो की यात्राएँ लिवरेस डेस मर्वेलिस डू मोंडे Marco Polo - Battle of the King of Burma against the Mongols.jpg 'मार्को पोलो की यात्राएँ' का एक पन्ना रुस्टिचेलो दा पीसा और मार्को पोलो वेनिस गणराज्य फ्रेंको-वेनेशियन यात्रा साहित्य 1300 915.042
मार्को पोलो की यात्राएँ जिसे द बुक ऑफ द मार्वल्स ऑफ द वर्ल्ड और इतालवी में इल मिलिओने (द मिलियन) भी कहा जाता है। यह 13वीं सदी की एक यात्रा-पुस्तक है। इसे रुस्तिचेलो दा पीसा ने मार्को पोलो द्वारा सुनाई गई कहानियों के आधार पर लिखा था। इस पुस्तक में 1271 से 1295 के बीच एशिया में मार्को पोलो की यात्राओं और कुबलई खान के दरबार में उनके अनुभवों का वर्णन किया गया है।मार्को पोलो की यात्राएँ — खंड 1 प्रोजेक्ट गुटेनबर्ग https://www.gutenberg.org/files/10636/10636-h/10636-h.htm www.gutenberg.org 27 जून 2026
इतिहास
thumb|right|मार्को पोलो द्वारा वर्णित रास्ता
thumb|left|मार्को पोलो के अपने भूगोल का संभावित नज़रिया (हेनरी यूल द्वारा 1871 में बनाया गया)
इल मिलिओन शीर्षक की उत्पत्ति को लेकर इतिहासकारों में मतभेद है। एक मत के अनुसार, यह नाम पोलो परिवार द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपनाम एमिलिओन से निकला था। इससे वे वेनिस के अन्य पोलो परिवारों से अपनी अलग पहचान बना सकें।Sofri 2001 "Il secondo fu che Marco e i suoi usassero, pare, per distinguersi da altri Polo veneziani, il nome di Emilione, che è l' origine prosaica del titolo che si è imposto: Il Milione."
दूसरा और अधिक प्रचलित मत यह है कि इल मिलिओन नाम मध्ययुगीन लोगों की उस धारणा को दर्शाता है कि यह यात्रा-वृत्तांत "दस लाख" अतिशयोक्तियों और अविश्वसनीय कहानियों से भरा हुआ था।
रुस्तिचेलो की भूमिका
ब्रिटिश विद्वान रोनाल्ड लैथम के अनुसार द बुक ऑफ़ मार्वल्स 1298–1299 के दौरान मार्को पोलो और पेशेवर लेखक रस्टिकेलो दा पीसा की संयुक्त रचना थी।लैथम, रोनाल्ड "इंट्रोडक्शन" (परिचय) पृष्ठ 7–20, द ट्रैवल्स ऑफ़ मार्को पोलो से, लंदन: फोलियो सोसाइटी, 1958 पृष्ठ 11।
माना जाता है कि जब दोनों जेनोआ गणराज्य की कैद में थे, तब मार्को पोलो ने अपनी यात्राओं की यादें रुस्तिचेलो को सुनाईं। रुस्तिचेलो ने इन कथाओं को फ्रेंको-विनीशियन भाषा में लिखकर डेविसेमेंट डू मोंडे नामक ग्रंथ का रूप दिया।
सन्दर्भ
श्रेणी:यात्रा पुस्तकें