Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुमार तुहिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्री कुमार तुहिन (जन्म  ८ जून १९६७) एक  भारतीय राजनयिक हैं जो भारतीय विदेश सेवा  में १९९१  बैच से हैं ।  वे अभी  नीदरलैंड्स  में  भारत के राजदूत  के रूप में  नवम्बर २०२४  से कार्यरत हैं। इसके पहले  वे  भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद्  के  महानिदेशक  के  रूप में  तीन वर्षों तक २०२१ से २०२४ तक कार्य कर चुके हैं। उसके पहले वे हंगरी  में भारत के  राजदूत  के पद पर  १८ नवंबर २०१८ से  नवम्बर  २०२१  तक पदस्थापित थे।    इसके पहले  वे  नामीबिया  में  भारत के  उच्चायुक्त  के पद  पर  थे ।     भारतीय  विदेश  सेवा  में  आने  के पहले   श्री  तुहिन  भारतीय रेलवे  की   यांत्रिकी  इंजीनियरिंग  सेवा में  कुछ वर्षों  तक  कार्य  कर चुके  हैं ।   कुमार तुहिन नीदरलैंड्स में भारत के राजदूत २ नवम्बर २०२४   रीनत संधू भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् के महानिदेशक १० दिसंबर २०२१  दीपा  राजनयिक हंगरी में भारत के राजदूत १८ नवंबर २०१८ ३० नवंबर २०२१ राहुल छाबरा पार्था सतपथी २  Kumar Tuhin Ambassador (cropped).jpg ३१ अक्टूबर २०२४ दिनेश पटनायक बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना में भारत के राजदूत मई २०१९ जुलाई २०१५ नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त ३० नवंबर २०२१ अक्टूबर २०१८ एस पी मान प्रशांत अग्रवाल शिक्षा श्री तुहिन  की   प्रारंभिक  शिक्षा   बिहार के छपरा  शहर  में  ब्रज किशोर किंडर गार्टन विद्यालय में   १९७६ -१९७७ में हुई ।    यह   विद्यालंय    प्रख्यात    अधिवक्ता   एवं  गांधीवादी श्री   बृजकिशोर प्रसाद  के  नाम  से  है ।    उन्होंने   तथोपरांत   नेतरहाट  आवासीय  विद्यालय  में अपनी  शिक्षा   जारी  रखी ।  यह  विद्यालय  आज   भारत   के  झारखण्ड  राज्य  में  है   पर  उस समय   यह  विद्यालय   बिहार  राज्य  में  ही  था  और  राज्य   के  सबसे  अच्छे   विद्यालयों में  गिना  जाता  था ।    १९८३  में  बिहार  राज्य  के   १०वीं   कक्षा  की   परीक्षा   में  श्री  तुहिन  ने   सारे   राज्य  में   प्रथम  स्थान   प्राप्त   किया। Bihar Board Toppers http://www.boardguess.com/bihar-board/toppers-bihar-board/bihar-board-toppers-list-1653.htm 6 May 2020 https://web.archive.org/web/20190721223428/http://www.boardguess.com/bihar-board/toppers-bihar-board/bihar-board-toppers-list-1653.htm 21 जुलाई 2019 dead   यह   परीक्षा   बिहार विद्यालय  परीक्षा  समिति   के   द्वारा   आयोजित   की  जाती  है ।  १९८३ से लेकर   १९८५ तक  वे  रांची  के  सेंट  ज़ेवियर  कॉलेज में पढ़े।   तत्पश्चात  उन्होंने  भारतीय  प्रौद्योगिकी संस्थान   कानपुर  में  दाखिला  लिया।     वहां  से   श्री  तुहिन  ने   भारतीय  रेलवे  मैकेनिकल एवं  इलेक्ट्रिकल  इंजीनियरिंग  संस्थान  में  पढ़ाई  की  और  कुछ  वर्षों तक    भारतीय  रेलवे  की   मैकेनिकल  इंजीनियरिंग   कैडर   में  कार्य किया। करियर भारतीय  विदेश  सेवा  संस्थान  में   प्रशिक्षण   के   पर्यान्त  उन्हें  चीनी   भाषा   सीखने   के  लिए  कहा गया  और  इसी   कारण  उन्हें   हॉन्ग कॉन्ग  में   भारत  के  महावाणिज्य कौंसलावास   ( उस  समय  होंग कोंग   चीन  का  भाग   नहीं   था,   और  ब्रिटिश  भूमि  का  हिस्सा  था,  इसी  लिए  इस का  नाम  महावाणिज्य   कौंसलावास  नहीं   बल्कि  भारतीय  कमीशन  था ) में   नियुक्त   किया  गया।    वहां  रहते  हुए  श्री   तुहिन  ने    हॉन्ग कॉन्ग  चीनी  विश्वविद्यालय  से   चीनी   भाषा  में डिप्लोमा  प्राप्त किया।   उसके बाद  उन्होंने  भारतीय दूतावास, बीजिंग  में  १९९५   से  १९९९  तक  कार्य   किया। अपना  कार्य  बीजिंग  में ख़त्म  करने  के  बाद  श्री  तुहिन  जिनेवा  में  भारतीय स्थायी मिशन   में नियुक्त  हुए  जहाँ  पर  उन्होंने  १९९९  से  २००२  तक  संयुक्त  राष्ट्र  की  विशेष एजेंसियों  का  कार्य  मुख्य  रूप  में  देखा.   २००५ से २००९ तक   वे  हनोई में भारतीय दूतावास   में  कार्य   करते रहे ,  जिसके  बाद   वे  सैन फ़्रांसिस्को में भारतीय महावाणिज्य कौंसलावास   में    उप  कॉन्सुल जनरल के  रूप में  २००९  से  २०१२  तक  कार्य रत  रहे ।  ऐसा ज्ञात   रहे   कि  सान  फ्रांसिस्को  के  महावाणिज्य कौंसलावास  का  कार्य क्षेत्र उस  समय  बहुत  विस्तृत  था ,   और  यहाँ  तक कि  संयुक्त राज्य अमेरिका   के  हवाई ,  अलास्का  एवं  न्यू मेक्सिको  जैसे  राज्य  भी  इसमें   शामिल  थे । New Consul General of India visits the Sikh American community in New Mexico https://indiacurrents.com/new-consul-general-of-india-visits-the-sikh-american-community-in-new-mexico/ 6 May 2020 नामीबिया  में भारत के उच्चायुक्त श्री  कुमार तुहिन  को   २३ जून  २०१५  को  नामीबिया में भारत के उच्चायुक्त https://web.archive.org/web/20220506101359/https://www.hciwindhoek.gov.in/ 6 मई 2022 के रूप में  नियुक्त किया गया Kumar Tuhin appointed as the next High Commissioner of India to the Republic of Namibia https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/25395/kumar+tuhin+appointed+as+the+next+high+commissioner+of+india+to+the+republic+of+namibia mea.gov.in 2020-05-08  और  उनका  कार्यकाल   अक्टूबर २०१८  में   पूरा  हुआ। Indian high commissioner completes mission https://kundana.com.na/posts/indian-high-commissioner-completes-mission 23 मई 2020 18 अप्रैल 2023 https://web.archive.org/web/20230418074350/https://kundana.com.na/posts/indian-high-commissioner-completes-mission dead     अपनी  कार्यावधि   में   श्री तुहिन ने  नामीबिया के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय  में   भारत की  सहायता से  सूचना   प्रौद्योगिकी केंद्र   की   स्थापना   की   नींव  रखी। CENTRE OF EXCELLENCE IN INFORMATION TECHNOLOGY (CEIT) https://www.nust.na/?q=news/centre-excellence-information-technology-ceit 6 May 2020 https://web.archive.org/web/20170728230722/http://www.nust.na/?q=news%2Fcentre-excellence-information-technology-ceit 28 जुलाई 2017 dead Namibia appreciates India's support https://www.namibian.com.na/171655/archive-read/Namibia-appreciates-Indias-support 6 May 2020   भारत  के  राष्ट्रपति  की  २०१६  में  नामीबिया  यात्रा  के  दौरान  नामीबिया सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन संस्थान, (NIPAM) और भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद के बीच   संपन्न   समझौता ज्ञापन के भारतीय पक्ष से हस्ताक्षर कर्ता  श्री तुहिन थे । Indian President Addresses a Joint Session of the Namibian Parliament https://parliament.na/index.php?option=com_content&view=article&layout=view&id=262जुलाई 2021 InternetArchiveBot सितम्बर  २०१८ में  भारतीय   लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी  एवं    नामीबिया सार्वजनिक प्रशासन और प्रबंधन संस्थान के   बीच संपन्न समझौता ज्ञापन के भारतीय पक्ष से हस्ताक्षर कर्ता भी  श्री तुहिन ही थे । NIPAM and LSBNAA sign MoU on capacity building https://www.lelamobile.com/content/76767/NIPAM-and-LSBNAA-sign-MoU-on-capacity-building/ 6 May 2020जुलाई 2020 InternetArchiveBot   भारत   और नामीबिया के सम्बन्ध,  विशेषकर आर्थिक एवं वाणिज्य सम्बन्ध, उनके कार्य काल में विशेष कर दृढ हुए। India wants improvement on N$2.3 billion trade with Namibia https://neweralive.na/posts/india-wants-improvement-on-n2-3-billion-trade-with-namibia 6 May 2020KEYNOTE ADDRESS BY HON. TOM ALWEENDO, MP MINISTER OF MINES AND ENERGY THE OCCASION OF THE SKY INVESTMENT CUTTING AND POLISHING FACTORY OPENING http://www.mme.gov.na/files/publications/2ba_Minister%20Speech_Sky%20Investment%20Cutting%20and%20Polishing%20Factory%20Opening.pdfजून 2025 InternetArchiveBot हंगरी में भारत के राजदूत श्री तुहिन को २६ सितम्बर २०१८ को हंगरी में भारत के राजदूत के पद पर  नियुक्त    किया गया। Kumar Tuhin appointed as next Ambassador of India to the Republic of Hungary https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/31249/kumar+tuhin+concurrently+accredited+as+the+next+ambassador+of+india+to+bosnia+amp+herzegovina mea.gov.in dead https://web.archive.org/web/20200918204143/https://www.mea.gov.in/press-releases.htm?dtl%2F31249%2FKumar+Tuhin+concurrently+accredited+as+the+next+Ambassador+of+India+to+Bosnia+amp+Herzegovina 18 सितंबर 2020 2020-05-08 उन्होंने   यह इंगित किया है कि  आर्थिक संबंधों पर  कार्य   करना उनकी  एक  प्राथमिकता रहेगी। BIG POTENTIAL FOR ENHANCING INDIA-HUNGARY ECONOMIC COOPERATION https://dteurope.com/diplomacy/big-potential-for-enhancing-india-hungary-economic-cooperation/ हंगरी में उनके कार्यकाल के दौरान, भारत और हंगरी के बीच राजनीतिक आदान-प्रदान मजबूत हुए, जिसमें विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की 25 से 27 अगस्त 2019 तक हंगरी यात्रा (जो मंत्री जयशंकर की पदभार ग्रहण करने के बाद हंगरी की पहली यात्रा थी) https://www.eoibudapest.gov.in/section/news/eam-dr-s-jaishankar-arrived-in-budapest-on-25-august-2019/ EAM Dr. S. Jaishankar arrived in Budapest on 25 August 2019 - News Embassy of India, Budapest, Hungary www.eoibudapest.gov.in english 2026-03-04, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की 14 से 17 अक्टूबर 2019 https://www.eoibudapest.gov.in/section/press-releases/visit-of-hon-ble-minister-of-jal-shakti/ Visit of Hon’ble Minister of Jal Shakti - Press Releases Embassy of India, Budapest, Hungary www.eoibudapest.gov.in english 2026-03-04 तक हंगरी यात्रा और हंगरी के विदेश मंत्री पीटर सिज्जार्टो की 14 से 17 जनवरी 2020 तक भारत यात्रा शामिल हैं। साजोबाबोनी स्थित किसकेमिकल्स की मूल भारतीय कंपनी ने नवंबर 2020 में अपना निवेश 32 मिलियन यूरो बढ़ाने का निर्णय लिया।https://hipa.hu/news/kischemicals-is-to-increase-its-manufacturing-capacity-in-sajobabony/ Kischemicals is to increase its manufacturing capacity in Sajóbábony - VIDEO REPORT - Hungarian Investment Promotion Agency hipa.hu 2026-03-04 हंगरी में छठा भारतीय फिल्म महोत्सव दिसंबर 2020-जनवरी 2021 के दौरान आयोजित किया गया था। https://www.koimoi.com/bollywood-news/madhur-bhandarkars-indu-sarkar-to-be-screened-at-the-6th-indian-film-festival-in-hungary-bosnia/ Madhur Bhandarkar's Indu Sarkar To Be Screened At The 6th Indian Film Festival In Hungary & Bosnia IANS 2020-12-15 Koimoi en-US 2026-03-04 भारतीय पर्यटन कार्यालय ने 27 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक उताज़ास ट्रैवल एक्सपो में भाग लिया और कई भारतीय कंपनियों ने सिरहा बुडापेस्ट 2020 में भाग लिया। उनके योगदान को मान्यता देते हुए, बुडापेस्ट के इओट्वोस लोरैंड विश्वविद्यालयEötvös Loránd University 2026-02-18 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=E%C3%B6tv%C3%B6s_Lor%C3%A1nd_University&oldid=1339059855 Wikipedia en 2026-03-04 (ईएलटीई विश्वविद्यालय) के भारतीय अध्ययन विभाग ने 10 मई 2021 को तुहिन को "एमिकस फैकल्टैटिस" पुरस्कार से सम्मानित किया।https://ind.elte.hu/en/content/h-e-mr-kumar-tuhin-received-the-amicus-facultatis-award.e.1943 H.E. Mr. Kumar Tuhin received the ind.elte.hu hu 2026-03-04 https://www.btk.elte.hu/kihirdette-a-kari-tanacs-az-idei-kari-dijakat Kihirdette a Kari Tanács az idei Kari Díjakat Eötvös Loránd Tudományegyetem 2020-11-11 www.btk.elte.hu hu 2026-03-04तुहिन ने नवंबर 2021 में हंगरी में अपना कार्यकाल पूरा किया और भारत के विदेश मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने के लिए भारत लौट आए। बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना में भारत के राजदूत   १४ मई  २०१९  को,  श्री  तुहिन   को  बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना  में  भारत  के  राजदूत  के  रूप  में समवर्ती मान्यता    दी गयी । Kumar Tuhin concurrently accredited as the next Ambassador of India to Bosnia & Herzegovina https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/31249/kumar+tuhin+concurrently+accredited+as+the+next+ambassador+of+india+to+bosnia+amp+herzegovina mea.gov.in 2020-05-08   उन्होंने   अपने  क्रेडेंशियल     महामहिम  जेलज्को  कोमसीच ,  जो तब बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना की   प्रेसीडेंसी  के अध्यक्ष थे,  को प्रस्तुत किये ।BiH Presidency Chairman Želјko Komšić received letters of credence from the newly appointed Ambassador of the Republic of India to BiH, with residence in Budapest, Kumar Tuhin http://www.predsjednistvobih.ba/saop/default.aspx?id=85937&langTag=en-US www.predsjednistvobih.ba 2020-05-08अक्तूबर 2022 InternetArchiveBot हंगरी में  'ऑपरेशन गंगा ' 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूसी आक्रमण शुरू होने के तुरंत बाद, भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया। हंगरी में तुहिन के पूर्व अनुभव को देखते हुए, उन्हें हंगरी में 'ऑपरेशन गंगा' अभियान का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया https://theprint.in/world/ukraine-crisis-flight-carrying-222-indian-nationals-departs-from-budapest/854274/ Ukraine crisis: Flight carrying 222 Indian nationals departs from Budapest और उन्होंने 25 फरवरी 2022 को बुडापेस्ट में कार्यभार संभाला। दो सप्ताह के भीतर, उन्होंने बुडापेस्ट हवाई अड्डे से संचालित 32 विशेष उड़ानों के माध्यम से यूक्रेन से 6000 से अधिक भारतीय छात्रों को निकालने के जटिल कार्य का सफलतापूर्वक संचालन किया।https://indoeuropean.eu/members-of-indian-community-in-budapest-with-embassy-of-india-to-make-operation-ganga-successful/ Members of Indian community in Budapest With Embassy of India To Make Operation Ganga successful Team IE Admin 2022-03-07 Indoeuropean.eu en 2026-03-04 ABP NEWS Russia Ukraine War: Kumar Tuhin ने बताया कि वॉर जोन में अभी भी कितने भारतीय फंसे हैं 2022-03-08 https://www.youtube.com/watch?v=DGFThbYorG4 2026-03-04 हंगरी और यूक्रेन के बीच छोटी सीमा को देखते हुए, शुरू में यह अनुमान लगाया गया था कि लगभग 800-900 भारतीय छात्र हंगरी की सीमा पार करेंगे,Operation Ganga: The Diary of a Public Servant Pithode Tarun Bloomsbury 2023 978-9-3564-0440-3 लेकिन यूक्रेन-रोमानिया और यूक्रेन-पोलैंड सीमाओं पर सीमा पार करने की कठिनाइयों के कारण, हंगरी की सीमा पार करने वाले छात्रों की संख्या कई गुना बढ़ गई और कुल 22500 छात्रोंhttps://economictimes.indiatimes.com/news/india/india-begins-last-leg-of-operation-ganga-asks-students-to-reach-hungarian-city-center-between-10-am-12-pm/articleshow/90030417.cms?from=mdr India begins last leg of 'Operation Ganga', asks students to reach Hungarian City Center between 10 am-12 pm 2022-03-06 The Economic Times 2026-03-04 0013-0389 में से लगभग एक तिहाई को हंगरी में ऑपरेशन गंगा के माध्यम से निकाला गया।https://theprint.in/india/super-30-oversees-execution-of-operation-ganga-in-hungary/860989/ Super 30 oversees execution of ‘Operation Ganga’ in Hungary अन्य जानकारी   विदेश मंत्रालय (भारत) में  उन्होंने  विभिन्न पदों  पर  कार्य किया है,  और  २०१२  से २०१५ के बीच वे विकास साझेदारी प्रशासन  में संयुक्त सचिव के पद पर थे। इस दौरान उन्होने भारत सरकार के  प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेष कर आईटेक (Indian Technical and Economic Cooperation ITEC)   जैसे महत्व पूर्ण   क्षमता निर्माण कार्यक्रम और  विश्व के कई क्षेत्रों में  सूचना प्रौद्योगिकी केंद्रों, वोकेशनल प्रशिक्षण केंद्रों और अन्य भारत सरकार के अनुदान से स्थापित होने वाली  परियोजनाओं  की ज़िम्मेदारी निभाई। उन्होंने   संयुक्त राज्य अमेरिका के  राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय   के निकट पूर्व दक्षिण एशिया रणनीतिक  अध्ययन केंद्र में  भी एक  नेतृत्व  कार्यक्रम  में  भाग लिया है  । वे  हिंदी, अंग्रेजी , फ्रेंच एवं  चाइनीज़  भाषाएँ  बोलते हैं ।https://www.indianembassynetherlands.gov.in/page/ambassador-s-profile/ Ambassador of India Kumar Tuhin profile 4 मार्च 2026 11 मार्च 2026 https://web.archive.org/web/20260311073921/https://www.indianembassynetherlands.gov.in/page/ambassador-s-profile/ dead वे आज कल  भारत सरकार में    सचिव के  पद  के  समतुल्य  हैं । प्रकाशन श्री तुहिन  ने  रूटलेज, २०१६  से प्रकाशित  भारत के विकास  साझेदारी के  दृष्टिकोण   विषय की  पुस्तक में क्षमता  निर्माण  की  भूमिका से सम्बद्ध एक  लेख  को लिखा है। यह पुस्तक एवं  लेख दोनों  अंग्रेजी  भाषा में प्रकाशित हैं।Chaturvedi Sachin https://www.routledge.com/Indias-Approach-to-Development-Cooperation/Chaturvedi-Mulakala/p/book/9780367874179 India's Approach to Development Cooperation Mulakala Anthea Routledge 2016 9781138947733 1st Abingdon, Oxon 29–44India's Approach to Development Cooperation https://books.google.hu/books?id=s237CwAAQBAJ&pg=PT32&lpg=PT32&dq=kumar%20tuhin%20san%20francisco&source=bl&ots=4Kfo_IVqpq&sig=ACfU3U3TdTVNgWso624BekeS0GcXY2rmbw&hl=en&sa=X&ved=2ahUKEwjC9_evxqboAhVoxIsKHf8oCJ8Q6AEwDXoECCYQAQ&authuser=0#v=onepage&q=kumar%20tuhin%20san%20francisco&f=false 6 May 2020 सन्दर्भ श्रेणी:राजदूत श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:हंगरी में भारत के राजदूत श्रेणी:भारतीय राजनयिक श्रेणी:बिहार के लोग