411 REFERENCE · Wikipedia
१३ मई २००८ जयपुर बम विस्फोट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जयपुर बम विस्फोट Jaipur Sanganeri Gate (2022).jpg सांगानेरी गेट (चित्रित) लक्षित क्षेत्र में से एक है। जयपुर, राजस्थान, भारत १३ मई २००८ ७:३० अपराह्न यूटीसी+5.5 ८०+ १५०+
13 मई, 2008 को जयपुर में शृंखलाबद्ध सात बम विस्फोट किए गए। विस्फोट १२ मिनट की अवधि के भीतर घनी आबादी वाले स्थलों पर किए गए। आठवाँ बम निष्कृय पाया गया। प्रारंभिक सूचनाओं में मृतकों कि संख्या ६० बताई गई थी।शृंखलाबद्ध विस्फोटों से दहला जयपुर, 60 मृत https://web.archive.org/web/20080517082043/http://www.robotstxt.org/ 17 मई 2008 http://www.robotstxt.org/ संग्रहीत प्रति 2 अप्रैल 2026 https://web.archive.org/web/20120414234845/http://www.robotstxt.org/ 14 अप्रैल 2012 bot: unknown, दैट्स हिन्दी इन विस्फोटों को हवा महल के निकट सहित विभिन्न इलाकों में साइकिलों के जरिये अंजाम दिया गया, जहाँ विदेशी पर्यटक आमतौर पर आते हैं। विस्फोटों के बाद काफी देर तक शहर की मोबाइल और टेलीफोन लाइनें जाम हो गईं, जिससे दूसरे शहरों में मौजूद लोग अपने परिजनों और रिश्तेदारों की खैरियत जानने के लिए परेशान होते रहे। ये धमाके त्रिपोलिया बाजार, जौहरी बाजार, माणक चौक, बड़ी चोपड़ और छोटी चोपड़ पर हुए। त्रिपोलिया बाजार में भी एक विस्फोट हुआ, जहाँ एक हनुमान मंदिर है और उस समय वहाँ भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ये सभी धमाके दो किलोमीटर के दायरे में हुए। पुलिस ने कहा कि हनुमान मंदिर के निकट बम निरोधक दस्ते ने एक विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया है। मौके पर खून बिखरा पड़ा था। धमाके इतने शक्तिशाली थे कि कुछ लोगों के शव तो कुछ फीट ऊपर तक उड़ गए। हमले की साजिश काफी सावधानी पूर्वक रची गई थी। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक एएस गिल ने कहा कि निश्चित तौर पर यह आतंकवादी हमला था।
हूजी पर संदेह
जयपुर विस्फोटों के लिए प्रतिबंधित हरकत उल जेहादी (हूजी) पर शक किया जा रहा है, जो बांग्लादेश से अपनी गतिविधियाँ चलाता है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी के संकटमोचन हनुमान मंदिर, कानपुर, लखनऊ आदि स्थानों पर हुए बम धमाकों में भी हूजी का हाथ था। आतंकवादियों ने पहली बार गुलाबी नगरी को अपने नापाक मंसूबे का निशाना बनाया है।गुलाबी नगरी रक्तरंजित, 65 मरे https://web.archive.org/web/20080517015427/http://hindi.webdunia.com/news/news/regional/0805/13/1080513080_1.htm 17 मई 2008 , वेब दुनिया
प्रतिक्रियाएँ
घरेलू प्रतिक्रियाएँ
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बम विस्फोटों की कडी भर्त्सना करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
प्रधानमंत्री ने यहां एक संदेश में निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों की निंदा करते हुए संकट की इस घडी में राजस्थान सरकार और विस्फोटों के शिकार हुए लोगों के परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।जयपुर में सात बम धमाके, 60 मृत https://web.archive.org/web/20080515060003/http://www.josh18.com/showstory.php?id=203811 15 मई 2008 , जोश १८
श्रीमती पाटिल ने इन विस्फोटों की निन्दा करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया हैराष्ट्रपति ने जयपुर में हुए सिलसिलेवार बम विस्फ्टों की निंदा कीसितंबर 2021 InternetArchiveBot , यूनिवार्ता
अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रियाएँ
पाकिस्तान - पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, यूसुफ रजा गिलानी, ने निम्नलिखित बयान जारी किया, "इस मार्मिक घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं इश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी आत्मा को शांति मिले और जो घायल हैं वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।"पाक-अमेरिका द्वारा जयपुर विस्फोटों की निंदा https://web.archive.org/web/20080517082043/http://www.robotstxt.org/ 17 मई 2008 http://www.robotstxt.org/ संग्रहीत प्रति 2 अप्रैल 2026 https://web.archive.org/web/20120414234845/http://www.robotstxt.org/ 14 अप्रैल 2012 bot: unknown, दैट्स हिन्दी
सन्दर्भ
श्रेणी:भारत में आतंकवाद
श्रेणी:भारत में आतंकवादी घटनाएं
श्रेणी:बम धमाके
श्रेणी:राजस्थान में अपराध
श्रेणी:जयपुर का इतिहास