411 REFERENCE · Wikipedia
टुलारेमिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
टुलारेमिया जिसे शशक ज्वर के रूप में भी जाना जाता है। यह एक संक्रामक रोग है जो फ्रांसिसेला टुलारेन्सिस जीवाणु के कारण होता है। इसके लक्षणों में बुखार, त्वचा पर छाले और लसीका पर्व का बढ़ना शामिल हो सकता है। यह दूषित पानी पीने या दूषित धूल में सांस लेने से भी फैल सकता है। यह लोगों के बीच सीधे तौर पर नहीं फैलता।How Tularemia Spreads https://www.cdc.gov/tularemia/causes/ cdc 29 जून 2026 en-us 17 मई 2024
संकेत और लक्षण
इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, बेचैनी, थकान, भूख न लगना, मांसपेशियों में दर्द, खांसी, गले में खराश, उल्टी, दस्त और पेट दर्द शामिल हैं।Clinical Signs and Symptoms of Tularemia https://www.cdc.gov/tularemia/hcp/clinical-signs/index.html Cdc 29 जून 2026 en-us 17 मई 2024
रोकथाम
टुलारेमिया के बचाव के लिए कोई सुरक्षित, उपलब्ध और स्वीकृत टीका नहीं है। हालांकि टीकाकरण पर शोध और विकास का काम जारी है जिसमें जीवित क्षीण टीकों पर सबसे ज़्यादा शोध हुई है और इनके मंज़ूरी मिलने की सबसे ज़्यादा संभावना है। बचाव के सबसे अच्छे तरीकों में शामिल है कि संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क को कम किया जाए और इसके लिए दस्ताने और फेस मास्क पहनें (खासकर तब जब मरे हुए जानवरों की खाल उतारी जा रही हो)। इसके अलावा बचाव के अन्य तरीकों में पीने के पानी का क्लोरीनीकरण, पानी के स्रोतों पर नियंत्रण और सतह के पानी की निगरानी शामिल है।Antonello Roberta Maria Giacomelli Andrea Riccardi Niccolò Tularemia for clinicians: An up-to-date review on epidemiology, diagnosis, prevention and treatment European Journal of Internal Medicine 1 मई 2025 135 25–32 10.1016/j.ejim.2025.03.013 https://www.ejinme.com/article/S0953-6205(25)00099-8/abstract 29 जून 2026 English 0953-6205
उपचार
यदि संक्रमण हो जाए या उसका शक हो तो आम तौर पर स्ट्रेप्टोमाइसिन या जेंटामाइसिन एंटीबायोटिक्स से इसका इलाज किया जाता है। इसके उपचार के लिए पहले डॉक्सीसाइक्लिन का इस्तेमाल किया जाता था। स्ट्रेप्टोमाइसिन की तुलना में जेंटामाइसिन आसानी से मिल सकता है।Hepburn Matthew J Simpson Andrew JH Tularemia: current diagnosis and treatment options Expert Review of Anti-infective Therapy 1 अप्रैल 2008 6 2 231–240 10.1586/14787210.6.2.231?__cf_chl_f_tk=tw8XYFrBAs29FJ0U6BpUbT0mQqrZdRchywdqyNaZBL0-1782772492-1.0.1.1-GVKzTrOV.ZwmBLmtlkptXd.GK1EQof6voSfWfF6e34w https://www.tandfonline.com/doi/full/10.1586/14787210.6.2.231?__cf_chl_f_tk=tw8XYFrBAs29FJ0U6BpUbT0mQqrZdRchywdqyNaZBL0-1782772492-1.0.1.1-GVKzTrOV.ZwmBLmtlkptXd.GK1EQof6voSfWfF6e34w 29 जून 2026 गंभीर संक्रमण के मामलों में जेंटामाइसिन सहित संयोजन चिकित्सा की सलाह दी जाती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:संक्रामक रोग
श्रेणी:ज्वर