411 REFERENCE · Wikipedia
वैशाख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वैशाख भारतीय काल गणना(विक्रम संवत्सर ) के अनुसार वर्ष का दूसरा माह है। इस माह को एक पवित्र माह के रूप में माना जाता है। जिनका संबंध देव अवतारों और धार्मिक परंपराओं से है। ऐसा माना जाता है कि इस माह के शुक्ल पक्ष को अक्षय तृतीया के दिन विष्णु अवतारों नर-नारायण, परशुराम, नृसिंह और ह्ययग्रीव के अवतार हुआ और शुक्ल पक्ष की नवमी को देवी सीता धरती से प्रकट हुई।देव मास है वैशाख माह http://religion.bhaskar.com/2010/04/09/vaishakh3-856497.html दैनिक भास्कर 18 अप्रैल 2010 3 अक्टूबर 2013 धर्म डेस्क उज्जैन https://web.archive.org/web/20131004224105/http://religion.bhaskar.com/2010/04/09/vaishakh3-856497.html 4 अक्तूबर 2013 dead कुछ मान्यताओं के अनुसार त्रेतायुग की शुरुआत भी वैशाख माह से हुई। इस माह की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही कालान्तर में वैशाख माह की तिथियों का सम्बंध लोक परंपराओं में अनेक देव मंदिरों के पट खोलने और महोत्सवों के मनाने के साथ जोड़ दिया। यही कारण है कि हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध मंदिर श्री केदारनाथ के कपाट वैशाख माह की अक्षय तृतीया को खुलते हैं। इसी वैशाख के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को एक और हिन्दू तीर्थ धाम पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भी निकलती है। वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को देववृक्ष वट की पूजा की जाती है।विनय पत्रिका योगेन्द्र प्रताप सिंह लोकभारती प्रकाशन 2009 9788180314032 22 यह भी माना जाता है कि भगवान बुद्ध की वैशाख पूजा 'दत्थ गामणी' (लगभग 100-77 ई. पू.) नामक व्यक्ति ने लंका में प्रारम्भ करायी थी। वालपोल राहुल (कोलम्बो, 1956) द्वारा रचित 'बुद्धिज्म इन सीलोन', पृ॰ 80
प्रमुख त्योहार
परशुराम जयंती/अक्षय तृतीया
बुद्ध पूर्णिमा/ बैसाख पूर्णिमा
सन्दर्भ
*