411 REFERENCE · Wikipedia
डॉ. निशीथ पटेल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
डॉ. निशीथ पटेल विधान सभा सदस्य ( एम एल ए ) 2003 बहोरीबंद,कटनी एमपीसीए के चेयरमैन एवं अध्यक्ष 2016 आज तक श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (अध्यक्ष),श्री संजय जगदाले (चेयरमैन) जेडीसीए के अध्यक्ष 2006 आज तक 23 दिसम्बर 1973 पीएचडी,(डॉक्टरेट डिग्री) राजनीती, अध्यक्ष एमपीसीए , अध्यक्ष जेडीसीए जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत 933,गोल बाजार, जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत भारतीय नीलम पटेल अर्जुन पटेल drnishithpatel.in
"डॉ. निशीथ पटेल" (जन्म २३ दिसंबर १९७३) एक भारतीय राजनीतिज्ञ है, जो की २००३ से २०१३ से मध्य प्रदेश के बहोरीबंद निर्वाचन क्षेत्र (संख्या ९४) का प्रतिनिधितव करते हुए विधान सभा के सदस्य। डॉ. पटेल श्री श्रवण कुमार पटेल के पुत्र हैं।
प्रारभिक जीवन
डॉ. निशिथ पटेल का जन्म २३ दिसंबर १९७३ को जबलपुर के पटेल परिवार में हुआ था. डी. पटेल श्री श्रवण कुमार पटेल एवं शोभा बेन पटेल के पुत्र है. इन्होने जबलपुर शहर के सेंट अलॉयसिस स्कूल से पढाई की. डॉ. पटेल ने मास्टर ऑफ़ कॉमर्स का अध्ययन किया और 1999 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. 2006 में इन्होने मुद्रण व्यवसाय के विकास और लेखांकन की भूमिका के विकास में डॉक्टर ऑफ़ फिलॉसफी (पीएचडी ) की डिग्री प्राप्त की.
डॉ. पटेल का परिवार गुजरात के राचेड़ा गांव से सम्बंधित है, पटेल परिवार 116 साल पहले अहमदाबाद से जबलपुर आये थे और तब से ही पटेल परिवार सामाजिक सेवा और भारतीय राजनीति में शामिल हो गया है। डॉ. पटेल प्रतिष्ठित मोहनलाल हरगोविन्ददास परिवार से आते है , इस परिवार को जबलपुर म. प्र. में बीड़ीवाले के नाम से जाना जाता है।
डॉ. पटेल राजश्री परमानन्द भाई पटेल के पोते है, जिन्होने 25 वर्ष सामाजिक सेवा में गुजारा। इन्होने स्वतन्त्र भारत का पहला चुनाव लड़ा। वे म. प्र. सरकर में कैबिनेट मंत्री व विधायक थे। वे मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिअशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष थे।
डॉ. पटेल श्री श्रवण कुमार पटेल के पुत्र हे , जो की म.प्र. सरकार में संसद सदस्य एवं कैबिनेट मंत्री रह चुके है। वे संयुक्त समिति (जेपीसी) के सदस्य भी थे. वे दो अवधि काल के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएसन (एमपीसीए) के अध्यक्ष थे।
राजनितिक कॅरियर
नवबर 2003 में डॉ. पटेल ने अपना पहला चुनाव बहोरीबंद निर्वाचन क्षेत्र (संख्या 94 ) से लड़ा और विधान सभा के सदस्य (एमएलए ) के रूप में चुने गए। डॉ.पटेल को २००१८ में १३ वी विधान सभा में फिर से विधान सभा सदस्य के रूप में चुना गया। उन्हें १३ वी विधान सभा के उप मुख्य सचेतक के रूप में नियुक्त किया गया।2003 में डॉ. पटेल २३० विधायको में से सबसे काम उम्र के विद्यायक बने।
क्रिकेट प्रशासक
डॉ. पटेल को 2010 -12 में मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिअशन (एमपीसीए) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। डॉ. पटेल 2006 से जबलपुर डिविजन क्रिकेट असोसिअशन के अध्यक्ष है। 2016 में डॉ. पटेल को श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और श्री संजय जगदाले के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिअशन (एमपीसीए) के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
व्यक्तिगत जीवन
डॉ. पटेल ने नीलम पटेल से शादी की है। इनका एक पुत्र अर्जुन पटेल है, जो की एक प्रोफेसनल क्रिकेट खिलाड़ी है एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन (एमपीसीए ) और बीसीसीआई के लिए खेलते है।
सामाजिक जीवन
डॉ. पटेल का परिवार एक चेरिटेबल ट्रस्ट हॉस्पिटल चलाता है। डॉ. पटेल ने जबलपुर एवं बहोरीबंद में कई नेत्र शिविर आयोजित किये है जहा मुफ्त में ऑपरेशन / सर्जरी की जाती है। डॉ. पटेल ने बहोरीबंद में कई स्वास्थ जांच शिविर आयोजित किये है। डॉ. पटेल वन्य जीव व प्रकृति के संरक्षण के लिए एनजीओ चलते है। वे विश्व वन्य जीव महासंघ (डव्ल्यू डव्ल्यूएफ ) के आजीवन सदस्य भी है। डॉ. पटेल एक उत्सुक फोटोग्राफर भी है। जिन्होंने iipc में दो गोल्ड मैडल जीते है जिसमे दुनिया भर के 38 देश भाग लेते है। डॉ. पटेल ने टिगर्स के संरक्षण के लिए भी काम किये है।
डॉ. पटेल एक शिक्षाविद भी है, वे नचिकेता हायर सेकंडरी स्कूल जबलपुर और शांतिनिकेतन स्कूल पनागर, जबलपुर के सक्रिय सदस्य है.
सन्दर्भ
श्रेणी:राजनीती