Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बीगल कुत्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बीगल Beagle 600.jpg Beagle image तिरंगा बीगल इंग्लिश बीगल इंग्लैंड 22 - 25 lb kg on 20 - 23 lb kg on 13 - 16 in cm on छोटे बाल, मध्यम लंबाई का कठोर बाल तिरंगा या सफेद, काले और तन/भूरे या भूरे/तन या पीले/सफेद के साथ संयोजन में 12.5 years केनेल क्लब https://www.thekennelclub.org.uk/breed-standards/hound/beagle/ http://www.fci.be/Nomenclature/Standards/161g06-en.pdf बीगल एक छोटे आकार का गंध वाले कुत्ते की नस्ल है, जो दिखने में बड़े फॉक्सहाउंड जैसा दिखता है। बीगल को मुख्य रूप से खरगोश के शिकार करने के लिए विकसित किया गया था, जिसे बीगलिंग के नाम से जाना जाता है। गंध की बेहतरीन समझ और बेहतर खोज पाने की प्रवृत्ति के कारण, बीगल दुनिया भर में प्रतिबंधित कृषि आयात और खाद्य पदार्थों के लिए एक खोजी कुत्ते के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली प्राथमिक नस्ल है। अपने आकार और अच्छे स्वभाव के कारण बीगल एक लोकप्रिय पालतू जानवर भी है। इस आधुनिक नस्ल को 1830 के दशक के आसपास ग्रेट ब्रिटेन में कई नस्लों से विकसित किया गया था, जिसमें टैलबोट हाउंड, नॉर्थ कंट्री बीगल, सदर्न हाउंड और संभवतः हैरियर शामिल हैं। बीगल को एलिज़ाबेथ I के काल से ही लोकप्रिय संस्कृति में दर्शाया जाता रहा है जेसे साहित्य और चित्रों में और हाल ही में फ़िल्म, टेलीविज़न और कॉमिक पुस्तकों में भी दर्शाया गया है। इतिहास thumb|left|दक्षिणी हाउंड को बीगल का पूर्वज माना जाता है बीगल की उत्पत्ति के बारे में कुछ पक्का पता नहीं है।Youatt 1852 110 11वीं शताब्दी में, विलियम द कॉन्करर ने सेंट ह्यूबर्ट हाउंड और टैलबोट हाउंड को ब्रिटेन में लाये। ब्रिटेन में, इन दोनों नस्लों को फिर ग्रेहाउंड के साथ क्रॉस किया गया जिससे उन्हें हिरण शिकार के लिए गति और सहनशक्ति मिले।Smith 2002 209 बीगल, हैरियर और विलुप्त दक्षिणी हाउंड के समान ही हैं, हालांकि यह थोड़े छोटे और धीमे हैं। मध्यकालीन समय से, बीगल का इस्तेमाल छोटे शिकारी कुत्तों के लिए सामान्य वर्णन के रूप में किया गया था, हालांकि ये कुत्ते आधुनिक नस्ल से काफी भिन्न थे। बीगल-प्रकार के कुत्तों की लघु नस्लें एडवर्ड II और हेनरी VII के समय से जानी जाती थीं, जिनके पास ग्लव (दस्ताने ) बीगल के झुंड थे, इन्हे इसलिए यह नाम दिया गया क्योंकि वे इतने छोटे थे कि दस्ताने पर फिट हो सकते थे, और रानी एलिजाबेथ I ने पॉकेट बीगल के रूप में जानी जाने वाली एक नस्ल रखी, जिनकी उचाई 8 से 9 इंच (20 से 23 सेमी) थी। "पॉकेट" (जेब) या सैडलबैग में फिट होने लायक छोटे। बड़े शिकारी कुत्ते शिकार को ज़मीन पर दौड़ाते थे, फिर शिकारी छोटे कुत्तों को झाड़ियों के बीच से पीछा जारी रखने के लिए छोड़ देते थे। एलिजाबेथ I ने इन कुत्तों को अपने गाने वाले बीगल के रूप में संदर्भित किया और अक्सर अपने शाही मेज पर अपने पॉकेट बीगल को अपनी प्लेटों और कपों के बीच उछलने देकर मेहमानों का मनोरंजन किया।Jesse 1858 438–9 19वीं सदी के स्रोत ए अनुसार इन दोनों नस्लों को एक दूसरे के स्थान पर संदर्भित करते हैं और यह संभव है कि दोनों नाम एक ही छोटी किस्म को संदर्भित करते हों। 1866 मे जॉर्ज जेसी के ब्रिटिश डॉग के इतिहास के शोध में, पाया गया की 17वीं सदी के शुरुआती कवि और लेखक गर्वेस मार्खम, बीगल को एक आदमी के हाथ पर बैठने लायक छोटा बताते हुए उद्धृत किया गया है। Jesse 1866 223–232 18वीं शताब्दी तक, खरगोश के शिकार के लिए दो नस्लें विकसित की गई थीं: सदर्न हाउंड और नॉर्थ कंट्री बीगल (या नॉर्दर्न हाउंड)। सदर्न हाउंड, एक लंबा, भारी कुत्ता जिसका सिर चौकोर और कान लंबे, मुलायम थे, ट्रेंट नदी के दक्षिण मे आम था और संभवतः टैलबोट हाउंड से निकटता से संबंधित था। हालांकि यह धीमा था, लेकिन इसमें सहनशक्ति और उत्कृष्ट गंध लेने की क्षमता थी। नॉर्थ कंट्री बीगल मुख्य रूप से यॉर्कशायर में पाला गया था और उत्तरी काउंटियों में आम था। यह सदर्न हाउंड से छोटा था, कम भारी था और इसका थूथन अधिक नुकीला था। यह अपने सदर्न हाउंड से तेज़ था लेकिन इसकी गंध लेने की क्षमता कम विकसित थी।The fox-hound, and fox-hunting The New Sporting Magazine Baldwin and Craddock 1833 4 164 पॉकेट बीगल के लिए मानक 1901 के अंत में तैयार किए गए थे; ये आनुवंशिक रेखाएँ अब विलुप्त हो चुकी हैं, हालाँकि आधुनिक प्रजनकों ने इस किस्म को फिर से बनाने का प्रयास किया है।http://clubs.akc.org/NBC/NBC_FAQs.html#24. What is a Pocket Beagle? American Kennel Club 9 July 2007 https://web.archive.org/web/20070609070137/http://clubs.akc.org/NBC/NBC_FAQs.html 9 June 2007 thumb|right|Early images of the beagle (clockwise from top left): 1833, 1835, Stonehenge's Medium (1859, reusing Youatt's 1852 "Beagle" image) and Dwarf Beagle (1859). आधुनिक नस्ल का विकास रेवरेंड फिलिप हनीवुड ने 1830 के दशक में एसेक्स में एक बीगल पैक की स्थापना की; ऐसा माना जाता है कि इस पैक ने आधुनिक नस्ल का आधार बनाया। हालांकि पैक की वंशावली का विवरण दर्ज नहीं किया गया है, यह माना जाता है कि नॉर्थ कंट्री बीगल और सदर्न हाउंड का मजबूत प्रतिनिधित्व था। विलियम यूएट को संदेह था कि हैरियर, बीगल की रक्तरेखा का एक अच्छा हिस्सा हैं, लेकिन हैरियर की उत्पत्ति स्वयं अस्पष्ट है। हनीवुड के बीगल छोटे थे, कंधे पर लगभग 10 इंच (25 सेमी)ऊंचाई थी और शुद्ध सफेद थे, जॉन मिल्स (1845 में द स्पोर्ट्समैन लाइब्रेरी में लिखते हुए) के अनुसार। प्रिंस अल्बर्ट और लॉर्ड विंटरटन के पास भी इस समय के आसपास बीगल के झुंड थे, और शाही पक्ष के रुचि ने निस्संदेह इस नस्ल के पुनरुद्धार को जन्म दिया, लेकिन हनीवुड का झुंड तीनों में सबसे बेहतरीन माना जाता था।Mills 1845 172 सन्दर्भ श्रेणी:श्वान