411 REFERENCE · Wikipedia
कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोर्दिल्येरा देल कोन्दोरCordillera del Cóndor 250px कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर २,९५० मीटर 4 0 S 78 30 W
कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Cordillera del Cóndor) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला के पूर्वी भाग की एक उपशृंखला है जो ईक्वाडोर और पेरू देशों की सीमा पर खड़ी है। यह उत्तर-से-दक्षिण लगभग १५० किलोमीटर तक चलती है और इसका सबसे ऊँचा बिन्दु २,९०० मीटर (९,५०० फ़ुट) से ज़रा अधिक है।
सीमा विवाद
ईक्वाडोर और पेरू के बीच में कोर्दिल्येरा देल कोन्दोर क्षेत्र में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा को लेकर लगभग १६० वर्षों तक विवाद चला आ रहा था। सन् १९९५ में उनमें एक झड़प हुई जिसमें १५० के आसपास लोग मारे गये। यह सेनेपा युद्ध (Cenepa War, Guerra del Cenepa) के नाम से जाना जाता है और जनवरी २६ से फ़रवरी २८ (यानि लगभग एक महीने) तक चला। इसके उपरांत दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और १९९८ में उन्होंने एक शांति संधि करी जिसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी समझौता किया गया।M. Herz, Ecuador vs. Peru: Peacemaking amid rivalry, Lynne Rienner, Boulder, CO, 2002, pp. 40. ISBN 1-58826-075-5 Google Print. Retrieved November 5, 2005.
इन्हें भी देखें
ऐन्डीज़ पर्वतमाला
सन्दर्भ
श्रेणी:दक्षिण अमेरिका की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:पेरू की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:ईक्वाडोर की पर्वतमालाएँ