411 REFERENCE · Wikipedia
मैसूर में पर्यटक आकर्षण
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|Horse carriage in Mysore
thumb|Mysore Palace
thumb|Karanji Mansion or PTC, Nazrabad
मैसूर पहले कर्नाटक (भारत) की राजधानी थी। यह मैसूर जिले और मैसूर क्षेत्र का मुख्यालय है और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के 140 किमी (87 मील) दक्षिण पश्चिम में स्थित है। मैसूर शहर का क्षेत्रफल 128.42 वर्ग किमी (50 वर्ग मील) का क्षेत्र शामिल है और यह चामुंडी हिल्स के आधार पर स्थित है। मैसूर भारत के सबसे प्रमुख पर्यटन क्षेत्रों में से एक है। मैसूर को पैलेस सिटी ऑफ इंडिया के रूप में भी जाना जाता है। http://www.mysoretourism.org/ Welcome to the Palace City, City of Kings 2008-02-20 https://web.archive.org/web/20180507091213/http://www.mysoretourism.org/ 7 मई 2018 deadhttp://www.mysooru.com/mysorepalace.html Mysore Palace Mysore — The city of Palaces 2008-02-20 https://web.archive.org/web/20080204190130/http://www.mysooru.com/mysorepalace.html 4 फ़रवरी 2008 deadhttp://www.india-journeys.com/mysore.html Mysore — Palace City Guide,Palace City Mysore Guide,Mysore Palace 2008-02-20 https://web.archive.org/web/20061019042729/http://www.india-journeys.com/mysore.html 19 अक्तूबर 2006 dead न्यूयॉर्क टाइम्स ने हाल ही में मैसूर को लगातार दुसरे साल के लिए पृथ्वी पर जरूर देखे जाने वाले 31 स्थानों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया है।
thumb|Mysore palace night
आकर्षण
महल
मैसूर पैलेस शहर के केंद्र में स्थित एक महल है। यह मैसूर के पूर्व शाही परिवार का आधिकारिक निवास था और उनका दरबार (शाही कार्यालय) भी था।
ललिता महल मैसूर में दूसरा सबसे बड़ा महल है। यह शहर के पूर्व में चामुंडी हिल्स के पास स्थित है।https://www.cleartrip.com/india/mysore/ About Mysore cleartrip.com 1 June 2017 इस महल के वास्तुकार ई. डब्ल्यू फ़्रीली थे। १९२१ में भारत के वायसराय के यात्रा के दौरान उनके प्रवास के लिए कृष्णराज वोडेयर चतुर्थ द्वारा महल बनाया गया था। यह महल शुद्ध सफेद रंग में निर्मित है इतालवी पैलेज़ोस की शैली में बनाया गया है। इसमें एक विशाल छत और प्राकृतिक उद्यान भी हैं।
जगनमोहन पैलेस 1861 में कृष्णराज वोडेयार तृतीय द्वारा मुख्यतः हिंदू शैली में बनाया गया था एवं इसका उपयोग शाही परिवार के लिए वैकल्पिक महल के रूप में कार्य किया जा सके। यह 1 915 के बाद से एक आर्ट गैलरी के रूपों में परिणत कर दिया गया हैं जिसका नाम श्री जयचमाराजेन्द्र आर्ट गैलरी है। इस संग्रहालय में कई प्रसिद्ध भारतीय चित्रकारों के पेंटिंग रखे हुए हैं जिनमे राजा रवि वर्मा, रूसी चित्रकार स्वेतोस्लाव रोरिच एवं मैसूर चित्रकला शैली के कई चित्रों के चित्र शामिल हैं।
जयलक्ष्मी विलास हवेली 1905 में चमारराज वोडेयार द्वारा अपनी सबसे बड़ी बेटी जयलक्ष्मी देवी के लिए बनाया गया था। यह हवेली मूल रूप से ७ लाख रु की लागत के साथ बनाया गया था बाद में इस हवेली का अधिग्रहण मैसूर विश्वविद्यालय द्वारा अपने स्नातकोत्तर परिसर के लिए किया गया था।
गार्डन
वृन्दावन गार्डन, श्रीरंगपट्टना, मंड्या जिला का एक प्रसिद्ध शो उद्यान हैं। यह एक खूबसूरत वनस्पति उद्यान है जो अपने संगीतमय फव्वारों के चलते काफी प्रसिद्ध हैं।
हैप्पी मैन पार्क रेलवे स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर दूर एवं कामाक्षी अस्पताल के पास स्थित यह पार्क हैं बच्चों और माता-पिता के बीच बहुत लोकप्रिय है।
संग्रहालय
मैसूर रेत मूर्तिकला संग्रहालय यहाँ 115 ट्रक की रेत (बालू) का इस्तेमाल कर 150 से अधिक विशाल मूर्तियों का निर्माण किया गया हैं। जिनमे मैसूर के विरासत के 16 से अधिक विषयों को दिखाया गया है।
प्राकृतिक इतिहास का क्षेत्रीय संग्रहालय यह संग्रहालय मैसूर में करणजी झील के तट पर स्थित है और जैविक विविधता, पारिस्थितिकी और दक्षिणी भारत के भूविज्ञान से संबंधित है। An overview of the Regional Museum of Natural History Mysore|Regional Museum of Natural History is provided by National Informatics Centre http://nmnh.nic.in/mysore.htm Regional Museum of Natural History, Mysore Online Webpage of National Museum of Natural History Ministry of Environment and Forests, Government of India 2007-04-10 https://web.archive.org/web/20170528120333/http://nmnh.nic.in/mysore.htm 28 मई 2017 dead
लोक संग्रहालय यह संग्रहालय मैसूर परिसर विश्वविद्यालय में स्थित है और पूरे कर्नाटक राज्य के 6500 से अधिक लोक कला और शिल्प पेश करता है। An overview of the Folk Lore Museum Mysore|Folk Lore Museum is provided by http://www.karnatakatourism.org/sites/mysore.html Mysore Online Webpage of Karnataka Tourism Department Tourism Department, Government of Karnataka 2007-04-10 https://web.archive.org/web/20070228104913/http://www.karnatakatourism.org/sites/mysore.html 28 फ़रवरी 2007 dead
रेल संग्रहालय यह संग्रहालय मैसूर रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है और दिल्ली के बाद भारत में इस तरह का दूसरा संग्रहालय है। यहाँ रेलवे से संबंधित फोटो और किताबें भी मौजूद हैं। An overview of the Railway Museum Mysore|Rail Museum is provided by Staff Correspondent http://www.hindu.com/2004/06/03/stories/2004060309430300.htm Mysore Rail Museum celebrates silver jubilee Online Edition of The Hindu, dated 2004-06-03 2004, The Hindu 2007-04-10 Chennai, India 2004-06-03 https://web.archive.org/web/20071001015831/http://www.hindu.com/2004/06/03/stories/2004060309430300.htm 1 अक्तूबर 2007 live
धार्मिक स्थल
चामुंडी हिल्स मैसूर के पैलेस सिटी के करीब है। इसकी औसत ऊंचाई 1,000 मीटर है एवं यहाँ से शहर का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।
सेंट फिलोमेना चर्च सेंट फिलोमेना चर्च मैसूर शहर में सेंट फिलोमेना के सम्मान में बनाया गया एक चर्च है। यह 1 956 में निर्मित यह चर्च निओ गॉथिक शैली में बनाया गया था।
गेलरी
इन्हें भी देखें
ऊटी
मैसूर की संस्कृति
बैंगलोर
कर्नाटक
Mysore Natural History
सन्दर्भ
श्रेणी:मैसूर