411 REFERENCE · Wikipedia
ख़ोस्त प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का ख़ोस्त प्रान्त (लाल रंग में)
ख़ोस्त (पश्तो: ur خوست, अंग्रेजी: Khost) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४,१५२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ६.४ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ख़ोस्त शहर है। इस प्रान्त में ज़्यादातर लोग पश्तो बोलने वाले पश्तून हैं। इसकी दक्षिणी और पूर्वी सीमा पाकिस्तान से लगती है।
नाम का उच्चारण
'ख़ोस्त' शब्द में 'ख़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ख' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ख़राब' और 'ख़रीद' के 'ख़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
ख़ोस्त
लोया पकतिया
अफ़्ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत