411 REFERENCE · Wikipedia
अश्क लाफ़तान अंलामाज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी रोमांस बुराक सग्यासार (एपिसोड 1-7)मुगे उगुरलर (एपिसोड 8-31) बुर्क डेनिसहांदे एर्सेलओगुज़ान कार्बी ओज़कैन टेकडेमिर मर्वे चागरनसुलेमान फेलेकडेमेट गुल टर्की तुर्की 1 31 बी यापिमhttps://www.crew-united.com/en/Ask-Laftan-Anlamaz__237475.html accessed अक्टूबर 6 2025 प्रत्येक एपिसोड लगभग 120-150 मिनट का होता है। शो टीवी yes 2016 6 15 yes 2017 2 19
आश्क लाफ़तान अंलामाज़ एक तुर्कीयाई रोमांटिक कॉमेडी टेलीविजन धारावाहिक है। इसका मतलब है — “प्यार शब्द नहीं समझता।”https://www.dawn.com/news/1385788 THE TUBE अहमद फौज़िया नासिर 2018-01-28 DAWN.COM en 2019-03-26 यह शो टीवी पर 15 जून 2016 को शुरू हुआ था। धारावाहिक में बुर्क डेनिस ने मूरत सरसिलमाज़ और हांदे एर्सेल ने हयात उज़ुन की मुख्य अभिनय किया।। कहानी इस्तांबुल शहर में रहती एक लड़की हयात और एक बड़ी फैशन कंपनी “सार्टे” में काम करने वाले मूरत की प्रेम कहानी है।Aşk Laftan Anlamaz Dizisi Nerede Çekildi?https://us.blastingnews.com/showbiz-tv/2017/12/ask-laftan-anlamaz-season-2-is-still-a-possibility-find-out-more-002244733.html 'Ask Laftan Anlamaz' Season 2 Is Still A Possibility 24 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20190327091348/https://us.blastingnews.com/showbiz-tv/2017/12/ask-laftan-anlamaz-season-2-is-still-a-possibility-find-out-more-002244733.html 27 मार्च 2019 dead दोनों की मुलाकात काम के दौरान होती है और धीरे-धीरे उनके बीच प्यार हो जाता है। यह सीरियल 30 से ज़्यादा देशों में प्रसारित किया जा चुका है और यूट्यूब पर भी इसे बहुत लोगों ने देखा है, इसलिए यह दुनिया भर में काफी लोकप्रिय हुआ।
कथानक
यह कहानी तुर्की के रोमांटिक कॉमेडी सीरियल आश्क लाफ़तान अंलामाज़ की है। यह सीरियल शो टीवी पर दिखाया गया था। कहानी में प्यार, गलतफहमियाँ, परिवार के राज़ और भावनात्मक उतार-चढ़ाव दिखाए गए हैं। हयात और मूरत की प्रेम कहानी में कई परेशानियाँ आती हैं। कभी गलतफहमी होती है, तो कभी परिवार से जुड़े रहस्य सामने आते हैं। इन सब मुश्किलों के बावजूद उनका प्यार उन्हें बार-बार एक-दूसरे के करीब ले आता है। यही इस कहानी की खास बात है।
संक्षिप्त कथा-सार
यह कहानी गिरेसुन की रहने वाली हयात उज़ुन और इस्तांबुल के अमीर व्यवसायी मूरत सरसिलमाज़ के बारे में है। गलत पहचान की वजह से हयात को “सार्टे” नाम की फैशन कंपनी में नौकरी मिल जाती है। वहाँ वह मूरत की निजी सहायक बनती है। शुरुआत में दोनों के बीच तकरार होती है, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो जाता है।
उनके रिश्ते में कई परेशानियाँ आती हैं। मूरत की पूर्व प्रेमिका दिदेम साज़िशें करती है और झूठी गर्भावस्था का नाटक करती है। हयात भी अपनी असली पहचान छिपाकर “सुना पेक्टास” के नाम से काम करती है। इसके अलावा परिवारों की पुरानी दुश्मनी, विरासत से जुड़े रहस्य और डेर्या व एमरे की चालें भी उनके रिश्ते को मुश्किल बना देती हैं। कहानी में और भी प्रेम कहानियाँ दिखाई गई हैं, जैसे केरेम-इपेक और डोरुक-असली की।
प्रमुख संघर्ष
कहानी में कई बड़े मोड़ आते हैं। दिदेम मूरत को अपने पास रखने के लिए झूठी गर्भावस्था का नाटक करती है। कुछ समय तक सबको लगता है कि वह सच कह रही है, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ जाती है और उसका झूठ पकड़ लिया जाता है। हयात की असली पहचान भी एक बड़ा रहस्य बन जाती है। वह “सुना पेक्टास” नाम से नौकरी करती है, इसलिए जब मूरत को सच्चाई पता चलती है तो वह खुद को धोखा खाया हुआ महसूस करता है। इससे दोनों के रिश्ते में दूरी आ जाती है।
मूरत की माँ लैला के बारे में भी सच्चाई धीरे-धीरे सामने आती है, जिससे परिवार के पुराने घाव और भावनाएँ फिर से उभर आती हैं। कंपनी के शेयर और परिवार की विरासत को लेकर भी विवाद होता है। एमरे और डेर्या अपनी चालों और साजिशों से हालात को और उलझा देते हैं। इन सब मुश्किलों के बीच हयात और मूरत का प्यार बार-बार परीक्षा से गुजरता है।
सुखद अंत
कई गलतफहमियों, हादसों और भावनात्मक संघर्षों के बाद आखिरकार मूरत और हयात का प्यार जीत जाता है। दोनों अपने रिश्ते की सभी परेशानियों को पार कर लेते हैं और दोबारा शादी करते हैं। परिवार के बीच भी सुलह हो जाती है और पुराने झगड़े खत्म हो जाते हैं। पाँच साल बाद उनके जुड़वां बच्चे होते हैं। इसी दौरान हयात फिर से गर्भवती होती है। कहानी का अंत एक खुशहाल पारिवारिक माहौल के साथ होता है, जब हयात सरसिलमाज़ परिवार के नए सदस्य को जन्म देने वाली होती है। यह दृश्य दिखाता है कि आखिरकार प्यार, भरोसा और परिवार की एकता की जीत होती है।
पात्रवर्ग
मुख्य
बुराक डेनिज़ के रूप में मूरत सरसिलमाज़: सार्टे कंपनी के मालिक; नेजात और लेयला के पुत्र; डेर्या के सौतेले बेटे; डोरुक के सौतेले भाई; हयात के पति।
हांडे एर्सेल के रूप में हयात उज़ुन सरसिलमाज़: एमिने की बेटी; सेमिल की बहन; असली और इपेक की सबसे अच्छी मित्र; मूरत की पत्नी।
पुनरावर्ती
प्रमुख सहायक और पारिवारिक पात्र है:
ओगुज़ान कार्बी — दोरुक सरसिलमाज़: नेजत और डेर्या का बेटा; मूरत का सौतेला भाई; असली का पति।
इज़कैन टेकडेमिर — असली सरसिलमाज़: हयात और इपेक की सबसे अच्छी दोस्त; दोरुक की पत्नी।
मर्ज़े चाग़िरान — इपेक: हयात और असली की सबसे अच्छी दोस्त; केरेम की पत्नी।
सुलेमान फेलेक — केरेम: मूरत का सबसे अच्छा दोस्त; इपेक के पति।
ब्यूलेंट इमरा पार्लक — सेमिल उज़ुन: एमिने का बेटा; हयात का भाई; तुवाल की प्रेम रुचि।
डेमेट गुल — तुवाल यानिको़ग्लू: सार्टे की प्रमुख डिजाइनर; सेमिल की प्रेमिका।
इस्माइल एगे शशमाज़ — इब्राहिम: फादिक का भतीजा; हयात से प्रेम करता था।
सुल्तान कोरोग्लू किलिच — एमिने उज़ुन: हयात और सेमिल की माँ।
एवरेन दुयाल — फादिक: एमिने की मित्र; हयात और सेमिल की चाची समान संरक्षक।
बिरंद टुन्का — एमरे अज़ातोग्लू: सार्टे का ठेकेदार।
बैटूल शहिन — डेर्या सरसिलमाज़: नेजत की पत्नी; मूरत की सौतेली माँ; दोरुक की माँ।
केम एम्यूलर — नेजत सरसिलमाज़: सार्टे के प्रमुख; अज़ीमे के पुत्र; डेर्या के पति; मूरत और दोरुक के पिता।
नाज़ान डिपर — अज़ीमे सरसिलमाज़: नेजत की माँ; मूरत की दादी; हस्मेत की मंगेतर।
मेटिन अकपिनार — हस्मेत उज़ुन: एमिने के ससुर; हयात और सेमिल के दादा; अज़ीमे के मंगेतर।
नर्सेली तिरिस्कान — लेयला सरसिलमाज़: नेजत की पूर्व पत्नी; मूरत की माँ।
हज़ल एयलुल चेलिक — हज़ल दोआन: लेयला की नर्स।
एलिफ डोगान — सुना पेक्टास: मूरत की बचपन की मित्र, जिसने उसे विवाह प्रस्ताव दिया था।
मेतेहान कुरु — गोकसे: सुना का प्रेमी।
ओगुज़ ओकुल — कमाल पेक्टास: सुना के पिता।
गोज़दे कोकाओग्लु — याग्मुर चाग्ला: मूरत की सहायक।
टुचे कराबाच — दिदेम: मूरत की पूर्व प्रेमिका; सार्टे की प्रमुख मॉडल।
अल्प नवरूज़ — सेनक: दिदेम का मित्र।
अंतर्राष्ट्रीय प्रसारण
तुर्की धारावाहिक आश्क लाफ़तान अंलामाज़ (लव डजंट अंडरस्टैंड वर्ड्स) को कई देशों में अलग-अलग शीर्षकों से प्रसारित किया गया:
फ़िलीपीन्स: फरवरी से जून 2021 तक ETC पर हयात शीर्षक से प्रसारित। पाकिस्तान: LTN फ़ैमिली पर प्यार लफ़्ज़ों में कहाँ नाम से प्रसारित। श्रीलंका: हीरू टीवी पर थमथ अदारे नाथनाम शीर्षक से प्रसारण। स्लोवेनिया: जून 2022 में पीओपी टीवी पर लजुबेज़ेन ने रबी बेस्ड नाम से दिखाया गया। बांग्लादेश: सितंबर 2021 से जून 2022 तक चैनल I पर हयात मुरात: प्रेमर कोनो वाशा नेई (হায়াত মুরাত: প্রেমের কোন ভাষা নেই) के रूप में प्रसारित। इस अंतरराष्ट्रीय प्रसारण ने श्रृंखला को वैश्विक लोकप्रियता दिलाई और विभिन्न भाषाई दर्शकों के बीच इसे व्यापक पहचान मिली।
बाहरी कड़ियाँ
5768632
सन्दर्भ
श्रेणी:सिनेमा