Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१३ दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right 13 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 347वॉ (लीप वर्ष में 348 वॉ) दिन है। साल में अभी और 18 दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ 1232 – गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत। 1920 – नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशनस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित। 1921 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था। 1937 – चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला। 1959 – आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए। 1961 – मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था। 1974 – माल्टा गणतंत्र बना। 1981 – पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा। 1989 – गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया। 1996 – कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गए। 1998 – महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से "भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2001 – दिल्ली स्थित भारतीय संसद पर आतंकवादी हमला। 2001 – इस्रायल ने यासिर अराफात से सम्पर्क तोड़े। 2003 – भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया। 2002 – यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया इसमें शामिल किए गए। 2004 – इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ। 2004 – भूतपूर्व चिलि तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के 9 आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए। 2006 – 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी। 2007 – श्रीलंका सेना व लिट्टेे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये। 2008 – जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ। जन्म 1903 – इलाचन्द्र जोशी - हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता। 1925 – लक्ष्मी चंद्र जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे। निधन 1048 – अलबेरूनी - एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक। 1986 – स्मिता पाटिल - हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)** हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह) बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन दिसम्बर, १३