411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तर मैसिडोनिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Република Северна МакедонијаRepublika e Maqedonisë së Veriut उत्तर मैसिडोनिया गणराज्य उत्तर मैसिडोनिया Денес над Македонија(आज मैसिडोनिया के ऊपर)File:Macedonia's national anthem (instrumental).ogg Flag of the Republic of Macedonia.svg Coat_of_arms_of_North_Macedonia.svg Location Macedonia Europe.png मैसिडोनिया की स्थिति (हरा), यूरोप के साथ (हरा + गरहा भूरा) 15px स्कोप्ये मैसिडोनियाई स्कोप्ये संसदीय गणराज्य राष्ट्रपति स्टेवो पेंडरोफ्स्की प्रधानमंत्री ज़ोरान जाएफ स्वतंत्रता यूगोस्लाविया से स्वतंत्रता की घोषणा 8 सितंबर 1991 आधिकारिक मान्यता 8 अप्रैल 1993 25,713 9,779 148th 1.9% 2,114,550 2009 142nd 2,022,547 2002 113 वां 2008 $18.831 बिलियन $9,163 - - 2013 increase 0.732 http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 2014 Human Development Report Summary 2014 27 जुलाई 2014 संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम 21–25 https://web.archive.org/web/20160729080443/http://hdr.undp.org/sites/default/files/hdr14-summary-en.pdf 29 जुलाई 2016 live 84वाँ मैसिडोनियाई दीनार MKD सीईटी +1 सीईएसटी +2 right .mk 389 मैसिडोनियाई / मैसिडोनियन Albanian is widely spoken in the west of the country.
In some areas Turkish, Serbian, Romany and Aromanian are also spoken.
उत्तर मैसिडोनिया (mk Северна Македонија, sq Maqedoni e Veriut no), आधिकारिक तौर पर उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। यह कभी यूगोस्लाविया का भाग हुआ करता था, जिससे 1991 में इसने स्वतंत्रता की घोषणा की। यह 1993 में संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना, लेकिन यूनान के साथ नाम के विवाद की वजह से इसे पूर्व यूगोस्लाव गणराज्य मैसिडोनिया (FYROM) के अस्थाई नाम से प्रवेश दिया गया। 2018 में यूनान के साथ चलते झगड़े को सुलझाने के लिए इसने अपना नाम मैसेडोनिया से बदलकर उत्तर मैसेडोनिया रख लिया।
यह एक स्थलरुद्ध देश है, जिसकी सीमा उत्तरपश्चिम में कोसोवो, उत्तर में सर्बिया, पूर्व में बुल्गारिया, दक्षिण में यूनान और पश्चिम में अल्बानिया से मिलती है। इसकी राजधानी स्कोपिये है, अन्य शहरों में बितोला, कुमानोवा, प्रिलिप, ओह्रिद, वेलेस, स्टिप, कोकानी, गोस्तिवार और स्त्रूमिका शामिल हैं। यहां 50 से ज्यादा झीलें और 2000 मीटर (6,562 फीट) से ऊंचे 16 पर्वत हैं। मैसिडोनिया संयुक्त राष्ट्र और यूरोप के परिषद का सदस्य है। दिसंबर 2005 से यह यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार है, इसके अलावा नाटो सदस्यता के लिए भी आवेदन दिया हुआ है। यहां की मैसिडोनियाई भाषा और अल्बानियाई भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:यूरोप के देश
श्रेणी:स्थलरुद्ध देश
श्रेणी:गणराज्य
श्रेणी:बाल्कन के देश
श्रेणी:NATO के सदस्य देश
श्रेणी:यूरोपीय संघ के सदस्य देश