Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भोजन कक्ष

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पाश्चात्य पाकशालआ thumb|भारतीय पाकशाला पाकशाला या रन्धनशाला एक कक्ष या एक कक्ष का भाग है जिसका प्रयोग किसी आवास या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रन्धन और खाद्य प्रस्तुत करने हेतु किया जाता है। एक आधुनिक मध्यवर्गीय आवासीय पाकशाला सामान्यतः एक चूल्हा, गर्म और शीतल प्रवाहित जल के साथ एक सिंक, एक प्रशीतित्र, और एक मॉड्युलर डिजाइन के अनुसार वर्कटॉप और अर्मारी से सुसज्जित होता है। कई घरों में सूक्ष्मतरंग चूल्हा, बर्तन धौतयन्त्र और अन्य गृहोपकरण होते हैं। पाकशाला का मुख्योद्देश्य खाद्य भंडारण, प्रस्तुति और रन्धन होती है। पाकशाला का सज्जन और निर्माण पूरे विश्व में एक बहुत बड़ा व्यापार है। वाणिज्यिक पाकशाला रेस्तोराँ, भोजनालयों, होटल, चिकित्सालयों, शैक्षिक और कार्यस्थल सुविधाओं, सेना बैरकों और इसी तरह के प्रतिष्ठानों में पाए जाते हैं। ये पाकशाला सामान्यतः बड़ी होती हैं और आवासीय पाकशाला की तुलना में बड़े और अधिक भारी उपकरण से सुसज्जित होती हैं। उदाहरणतः, एक बड़े रेस्तोराँ में एक विशाल प्रशीतित्र और एक बड़ी व्यावसायिक बर्तन धौतयन्त्र हो सकती है। वाणिज्यिक पाकोपकरणों जैसे वाणिज्यिक सिंक का प्रयोग घरेलू परिस्थिति में किया जाता है क्योंकि यह रन्धन और उच्च स्थायित्व हेतु प्रयोग में आसानी प्रदान करता है।https://www.nytimes.com/1982/12/09/garden/the-commercial-kitchen-at-home-pros-and-cons-by-carol-vogel.html THE COMMERCIAL KITCHEN AT HOME: PROS AND CONS; BY CAROL VOGEL 1982-12-09 The New York Times 2023-03-07 en-US 0362-4331 इन्हें भी देखें भोजन पकवान पाकशास्त्र सन्दर्भ श्रेणी:गृह विज्ञान