411 REFERENCE · Wikipedia
क्यू-श्रेणी क्षुद्रग्रह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्यू-श्रेणी क्षुद्रग्रह (Q-type asteroid) क्षुद्रग्रहों की एक श्रेणी है जो संख्या में बहुत कम हैं और क्षुद्रग्रह घेरे के भीतरी भाग में मिलते हैं।Tholen, D. J. (1989). "Asteroid taxonomic classifications". Asteroids II. Tucson: University of Arizona Press. pp. 1139–1150. ISBN 0-8165-1123-3.
वर्णक्रम व बनावट
क्यू-श्रेणी क्षुद्रग्रहों के उत्सर्जन वर्णक्रम (एमिशन स्पेक्ट्रम) में १ माइक्रोमीटर के तरंगदैर्घ्य (वेवलेंथ) पर ओलीवाइन और पाइरॉक्सीन की मौजूदगी जतलाने वाला स्पष्ट अवशोषण बैंड (absorption band) मिलता है। इस बैंड की ढलान से धातु की उपस्थिति का भी पता चलता है। ०.७ माइक्रोमीटर के आस-पास भी एक बैंड नज़र आता है। कुल मिलाकर इनका वर्णक्रम V-श्रेणी और S-श्रेणी के बीच का होता है।Norton, O. Richard (2002). The Cambridge Encyclopedia of Meteorites. Cambridge: Cambridge University Press. pp. 121–124. ISBN 0-521-62143-7.
उल्काओं से वर्णक्रम समानता
पृथ्वी पर गिरने वाले अधिकतर उल्काओं 'साधारण कोन्ड्राइट' श्रेणी के होते हैं, जिनका वर्णक्रम क्यू-श्रेणी क्षुद्रग्रहों से मिलता-जुलता है। इस तथ्य को देखकर खगोलशास्त्री सोचते हैं कि क्यू-श्रेणी क्षुद्रग्रह ज़रूर भारी संख्या में मौजूद होंगे, हालांकि सन् २०१५ तक कुल मिलाकर इस श्रेणी के केवल २० क्षुद्रग्रह खोजे जा चुके थे।"JPL Small-Body Database Search Engine: spec. type = Q (SMASSII) https://web.archive.org/web/20150721102301/http://ssd.jpl.nasa.gov/sbdb_query.cgi?obj_group=all;obj_kind=all;obj_numbered=all;OBJ_field=0;ORB_field=0;c1_group=OBJ;c1_item=Ax;c1_op=%3D;c1_value=Q;table_format=HTML;max_rows=50;format_option=comp;c_fields=AcBhBgBjBiBnBsChAiAx;.cgifields=format_option;.cgifields=obj_kind;.cgifields=obj_group;.cgifields=obj_numbered;.cgifields=ast_orbit_class;.cgifields=table_format;.cgifields=com_orbit_class&query=1&c_sort=AxA 21 जुलाई 2015 ". JPL Solar System Dynamics. Retrieved 2015-06-16.
इन्हें भी देखें
क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ
क्षुद्रग्रह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:क्षुद्रग्रह वर्णक्रम श्रेणियाँ
*