411 REFERENCE · Wikipedia
शुम्भ और निशुम्भ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नवम्बर 2021
thumb|शुम्भ और निशुम्भ से युद्ध करतीं हुईं देवी पार्वती
हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार शुम्भ और निशुम्भ दो भाई थे जो महर्षि कश्यप और दनु के पुत्र तथा नमुचि , रम्भ , करम्भ , वप्रीचिति और हयग्रीव के भाई थे। देवीमहात्म्य में इनकी कथा वर्णित है।
इंद्र ने एक बार नमुचि को मार डाला। रुष्ट होकर शुंभ-निशुंभ ने उनसे इंद्रासन छीन लिया और शासन करने लगे। इसी बीच दुर्गा ने महिषासुर को मारा और ये दोनों उनसे प्रतिशोध लेने को उद्यत हुए। इन्होंने पार्वती के सामने शर्त रखी कि वे या तो इनमें किसी एक से विवाह करें या मरने को तैयार हो जाऐं। दुर्गा ने कहा कि युद्ध में मुझे जो भी परास्त कर देगा, उसी से मैं विवाह कर लूँगी। इस पर दोनों से युद्ध हुआ और दोनों मारे गए।
श्रेणी:हिन्दू पौराणिक कथाओं के पात्र