411 REFERENCE · Wikipedia
यूसुफ़ शेख
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
यूसुफ़ शेख 01 अगस्त 1948 2017 09 30 1948 08 01 कोंकणी पणजी भारतीय कोंकणी साहित्य घंटी (काव्य संग्रह)
यूसुफ़ शेख (1948-2017) एक प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार थे। वे इस भाषा में अपनी काव्य रचनाओं के लिए जाने जाते हैं।
जन्म और जीवन का मुख्य कार्य
शेख का जन्म पहली अगस्त 1948 को हुआ। वे मंगलुरु के आकाशवाणी केंद्र के कार्यक्रम अध्यक्ष और दूरदर्शन के पूर्व स्टेशन निर्देशक रह चुके हैं।https://web.archive.org/web/20180301054754/https://timesofindia.indiatimes.com/city/goa/konkani-writer-yusuf-sheikh-dead-at-69/articleshow/60916033.cms
कोंकणी साहित्य में रुचि
शेख कोंकणी साहित्य में रुचि के लिए जाने जाते हैं। उनका पहला कविता संग्रह "घण्टी" 1982 में छपा। उनकी काव्य रचनाएँ राष्ट्रीय साहित्य अकादमी द्वारा छपने वाली काव्य संग्रहों में छापी जा चुकी हैं।
अनुवाद
शेख ने अपने धार्मिक ग्रन्थ पवित्र कुरआन के तीसवें और अंतिम भाग का कोंकणी भाषा में अनुवाद किया।
देहान्त
यूसुफ़ शेख का 69 वर्ष की आयु में 30 सितम्बर 2017 को देहान्त हो गया।
सन्दर्भ
श्रेणी:1948 में जन्मे लोग
श्रेणी:२०१७ में निधन
श्रेणी:कोंकणी साहित्यकार