411 REFERENCE · Wikipedia
ब्रेंडन मैकुलम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्रेंडन मैकुलमBrendon McCullum Mccullum low.png ब्रेंडन बैरी मैकुलम 1981 9 27 yes ड्यूनदिन, ओटागो, न्यूज़ीलैंड बैज , बी-मैक, ब्रेंडी, मिस्टर फंटास्टिक, बैश ब्रदर, (क्रिस लिन के साथ)Bash Brothers open up on 'mutual love' 5 7 1.71 दाहिने हाथ से बल्लेबाजी दाहिने हाथ से सलामी बल्लेबाज, विकेट-कीपर, पूर्व न्यूज़ीलैंड कप्तान नाथन मैकुलम (भाई) स्टुअर्ट मैकुलम (पिता) true न्यूज़ीलैंड 2002–2016 10 मार्च 2004 दक्षिण अफ्रीका 224 20 फरवरी 2016 ऑस्ट्रेलिया 17 जनवरी 2002 ऑस्ट्रेलिया 126 8 फरवरी 2016 ऑस्ट्रेलिया 42 ओटागो 1999–2003; 2007–2015 42 सेंटरबरी 2003–2006 42 ग्लेमोर्गन 2006 42 न्यू साउथ वेल्स 2009 42 कोलकाता नाइट राइडर्स 2008–2010; 2012–2013 42 ससेक्स 2010 42 कोच्ची टस्कर्स केरला 2011 42 ब्रिस्बेन हीट 2011–2014; 2016–वर्तमान 42 चेन्नई सुपर किंग्स 2014–2015 वॉरविकशायर 2015 मिडलसेक्स 2016–वर्तमान गुजरात लॉयन्स 2016 लाहौर कॉन्डर्स 2017–वर्तमान एम सी सी 2017 रंगपुर राइडर्स 2017 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2018-वर्तमान 4 टेस्ट वनडे प्रथम श्रेणी लिस्ट ए 101 260 150 309 6453 6083 9210 7,373 38.64 30.41 35.67 30.84 12/31 5/32 17/46 9/37 302 166 302 170 175 – 259 – 1 – 1 – 88.00 – 140.00 – 0 – 0 – 0 n/a 0 n/a 1/1 – 1/1 – 324/133 262/15 308/19 305/17 http://m.cricbuzz.com/cricket-stats/player/201/brendon-mccullum क्रिकबज़ १२ दिसम्बर २०१७
ब्रेंडन बैरी मैकुलम (जन्म; २७ सितंबर १९८१), जिन्हें "बैज" के नाम से भी जाना जाता है एक पूर्व न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी है, जिन्होंने अपने कैरियर में सभी स्वरूपों में एक साथ क्रिकेट खेला है साथ ही ये सभी प्रारूपों में पूर्व कप्तान भी रह चुके है। मैकुलम के नाम टेस्ट मैचों में सबसे तेजी से रन बनाने वालों में भी एक है विशेषकर सभी समय का सबसे तेज टेस्ट शतक भी इनके नाम है इस कारण इन्हें न्यूजीलैंड क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों और कप्तानों में से एक माना जाता है।
मैकुलम वर्तमान में ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं और ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो ट्वेन्टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक और २००० रन बनाने वाले पहले और अब तक के एकमात्र खिलाड़ी हैं। इन्होंने १८ फरवरी २०१४ को भारतीय टीम के खिलाफ ३०२ रन बनाकर एक नया कीर्तिमान बना गए और वह टेस्ट मैचों में तिहरे शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा २०१४ में, वह कैलेंडर ईयर (११६४ रनों के साथ) में १००० टेस्ट रनों का स्कोर करने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बन गये। इसके बाद इनका यह रिकॉर्ड केन विलियमसन ने २०१५ में ११८२ रन बनाकर तोड़ दिया। २० फरवरी २०१६ को इन्होंने अपने आखिरी टेस्ट मैच में ५४ गेंदों में सबसे तेज़ टेस्ट शतक बनाकर एक नया कीर्तिमान बना दिया। इसी के साथ इन्होंने विवियन रिचर्ड्स और मिस्बाह-उल-हक़ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
मैकुलम ट्वेन्टी-२० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में (२०१२ में बांग्लादेश के खिलाफ १२३) और ट्वेन्टी - २० क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर (२००८ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए १५८ रन) में सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर के रूप में पिछले रिकॉर्ड धारी रहे है लेकिन बाद में आईपीएल के २०१३ के संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए क्रिस गेल ने १७५ रनों की पारी पुणे वॉयियर्स इंडिया के खिलाफ खेलकर इनको पीछे छोड़ दिया।इन्होंने २००८-२०१० तक इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले और फिर से २०१२-२०१३ तक खेले। जबकि बीच में उन्होंने कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए भी खेले। इसके बाद मैकुलम २०१४-२०१५ में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे जबकि २०१६-२०१७ के आईपीएल में गुजरात लॉयन्स के लिए खेलने का मौका मिला।
आईपीएल
ब्रेंडन मैकुलम ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत २००८ इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते हुए की थी और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में इन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है।
सन्दर्भ
श्रेणी:न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:न्यूज़ीलैंड के एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:न्यूज़ीलैंड के टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:न्यूज़ीलैंड के ट्वेन्टी २० क्रिकेट खिलाड़ी