411 REFERENCE · Wikipedia
सुपरमैन रिटर्न्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुपरमैन रिटर्न्स Superman Returns.jpeg ब्रायन सिंगर ब्रायन सिंगर
जॉन पीटर्स
गिल्बर्ट एडलर माइकल डफर्टी
डैन हैरिस ब्रायन सिंगर
माइकल डफर्टी
डैन हैरिस विभिन्न चरित्र डीसी कॉमिक्स ब्रैंडन रूथ
केट बोसवरथ
केविन स्पेसी
जेम्स मार्सडेन
फ्रैंक लंगेला
ईवा मैरी सेंट
पार्कर पोसी
कल पेन
सैम हटिंगटन
त्रिस्तान लेक लीबू जॉन ओटमन
(सुपरमैन थीम जॉन विलियम्स द्वारा रचित) न्यूटन थॉमस सैगल जॉन ओटमन
इलियट ग्रैहम लीजेंडरी पिक्चर्स
डीसी कॉमिक्स
पीटर्स एंटरटेनमेंट
बैड हैट हैरी प्रोडक्शंस वार्नर ब्रोस पिक्चर्स 2006 6 21 Los Angeles 2006 6 28 United States १५४ मिनट संयुक्त राज्य अंग्रेजी २२३ मिलियन डॉलर (कुल) २०४ मिलियन डॉलर (शुद्ध) ३९१.१ मिलियन डॉलर
सुपरमैन रिटर्न्स (Superman Returns) २००६ की एक अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म है, जिसके निर्माता और निर्देशक ब्रायन सिंगर हैं। डीसी कॉमिक्स के चरित्र सुपरमैन पर आधारित यह फिल्म १९७८ की सुपरमैन और १९८० की सुपरमैन II की शृंखला में एक होमेज-सीक्वल है, हालांकि यह उसके बाद आई सुपरमैन III और सुपरमैन IV: द क्वेस्ट फॉर पीस फिल्मों में हुई घटनाओं को नजरअंदाज करती है। फिल्म में ब्रैंडन रूथ ने सुपरमैन की, केट बोसवरथ ने लोइस लेन की और केविन स्पेसी ने लैक्स लूदर की भूमिका निभाई है। इसके अतिरिक्त जेम्स मार्सडेन, फ्रैंक लंगेला और पार्कर पोसी अन्य सहायक भूमिकाओं में दिखे हैं। यह फिल्म पांच साल की अनुपस्थिति के बाद पृथ्वी पर लौटने वाले सुपरमैन की कहानी बताती है, जिसे पता चलता है कि उसकी प्रेमिका लोइस लेन अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी है, और उसका दुश्मन लैक्स लूदर एक ऐसी योजना बना रहा है, जो सुपरमैन और दुनिया को नष्ट कर देगी।
सुपरमैन IV: द क्वेस्ट फॉर पीस (१९८७) की विफलता के बाद स्क्रीन पर सुपरमैन को पुनर्जीवित करने की कई असफल परियोजनाओं की एक श्रृंखला के बाद वार्नर ब्रदर्स ने जुलाई २००४ में सुपरमैन रिटर्न्स को निर्देशित और विकसित करने के लिए ब्रायन सिंगर को नियुक्त किया। फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी का अधिकांश हिस्सा सिडनी के फॉक्स स्टूडियो ऑस्ट्रेलिया में हुआ था, जबकि विसुअल इफ़ेक्ट अनुक्रमों को सोनी पिक्चर्स इमेजवर्क, रिदम एंड ह्यूज़, फ्रैमेस्टोर, राइजिंग सन पिक्चर्स और द ओर्फनेज सहित कई स्टूडियो द्वारा बनाया गया था; फिल्मांकन नवंबर २००५ में समाप्त हुआ।
रिलीज होने पर, सुपरमैन रिटर्न्स को आलोचकों से आम तौर पर सकारात्मक समीक्षा मिली, जिन्होंने इसके विसुअल इफेक्ट्स, कहानी, संगीत-स्कोर और शैली की प्रशंसा की। हालांकि, इसे बाद के वर्षों में मिश्रित समीक्षा मिली, जब आलोचकों ने इसकी लंबाई, कहानी और एक्शन दृश्यों की कमी पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि यह फिल्मं बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, पर वार्नर ब्रदर्स फिर भी विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस रिटर्न से निराश थे। फिल्म का एक सीक्वल २००९ की गर्मियों में रिलीज़ किये जाने की योजना थी, लेकिन इस परियोजना को बाद में रद्द कर दिया गया। २०१३ में ज़ैक स्नायडर द्वारा निर्देशित और हेनरी कैविल द्वारा अभिनीत फिल्म मैन ऑफ स्टील के साथ सुपरमैन फिल्म श्रृंखला को पूरी तरह से रिबूट कर दिया गया, जो आगे जाकर डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स की पहली फिल्म बनी।
श्रेणी:सुपरमैन की फ़िल्में