Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सावधि जमा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सावधि जमा (fixed deposit (FD)) बैंको एवं अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा प्रदत्त जमा योजना है जिसमें एक नियत अवधि (समय) के लिये जमा की गयी धनराशि पर बचत खाते की अपेक्षा अधिक ब्याज दिया जाता है। सावधि जमा की एक निश्चित परिपक्वता तिथि (या परिपक्वता अवधि) होती है। जमा की अवधि ७ दिन से लेकर १० वर्ष तक हो सकती है। इसी तरह इस पर ब्याज की दर भी ४% वार्षिक से लेकर लगभग ११% वार्षिक तक है। निर्धारित अवधि के लिये जमा किये गये पैसे को परिपक्व होने के पहले निकालने पर पूर्व घोषित ब्याज नहीं मिलता है बल्कि उससे कम (या शून्य) ब्याज दिया जाता है। यदि सावधि जमा खाता में ब्याज की गणना तिमाही आधार पर की जाती है, तो वार्षिक ब्याज दर एक चौथाई लेनी चाहिए। सन्दर्भ इन्हें भी देखें बचत खाता (Savings Account) आवर्ती जमा (Recurring deposit) बाहरी कड़ियाँ सावधि खाते/मियादी जमा-एक परिचय (विकासपीडिया) सावधि जमा खाता (भारतीय स्टेट बैंक) पूँजी निवेश का सबसे सुरक्षित विकल्प सावधि जमा (वेबदुनिया) श्रेणी:बैंक