Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जामताड़ा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जामताड़ा Jamtaraজামতাড়াᱡᱟᱢᱛᱟᱲᱟ Jamtaratrainstation.jpg जामताड़ा रेलस्टेशन जामताड़ा India Jharkhand 23.9633 86.8014 inline, title झारखण्ड में स्थिति देश प्रान्त झारखण्ड ज़िला जामताड़ा ज़िला 90426 2011 भाषाएँ - संथाली, बांग्ला, खोरठा, कुडमाली प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 jamtara.nic.in जामताड़ा भारत के झारखण्ड राज्य के जामताड़ा ज़िले में स्थित एक शहर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। जामताड़ा को बॉक्साइट की खदानों के लिए भी जाना जाता है। यह खदानें इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। खदानों के अलावा जामताड़ा में सादगी भरे गाँव और मनोहारी पर्वत विहार पार्क है।"Tourism and Its Prospects in Bihar and Jharkhand https://web.archive.org/web/20130411085305/http://books.google.com/books?id=RQeAAAAAMAAJ 11 अप्रैल 2013 ," Kamal Shankar Srivastava, Sangeeta Prakashan, 2003"The district gazetteer of Jharkhand," SC Bhatt, Gyan Publishing House, 2002 26 अप्रैल, 2001 को दुमका जिले को विभाजित कर जामताड़ा को अलग जिला बनाया गया।जामताड़ा शहर ही जिला का प्रशासनिक मुख्यालय है । नामोत्पत्ति "जामताड़ा" नाम "जामा" और "ताड़" शब्द से मिलकर बना है। "जामा" का संथाली भाषा में अर्थ होता है "साँप" और "ताड़" का अर्थ होता है "आवास"। इसका यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यहाँ पर साँप बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। आकर्षण यहां पर्वत विहार पार्क है। यह जामताड़ा रेलवे स्टेशन से 2.4 कि॰मी॰ की दूरी पर पर्वत विहार पार्क स्थित है। यह पार्क बहुत खूबसूरत है और बच्चों में विशेष रूप से लोकप्रिय है। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इसमें डायनासोर और चीते की मूर्तियां व झूले लगाए गए हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते है। पर्वत विहार पार्क स्थानीय निवासियों और पर्यटकों में समान रूप से लोकप्रिय है। पर्यटकों को यह पार्क बहुत पसंद आता है और वह इसके खूबसूरत दृश्यों को अपने कैमरों में कैद करके ले जाते हैं। इस पार्क में सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारे देखने लायक होता हैं। कुछ खास बातें: आदिवासी संस्कृति: जामताड़ा में आदिवासी संस्कृति का प्रभाव देखने को मिलता है। पिछड़ा क्षेत्र: भारत सरकार ने 2006 में जामताड़ा को देश के 250 सबसे पिछड़े जिलों में से एक माना था। वर्तमान में इसे पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि कार्यक्रम (BRGF) से सहायता मिल रही है। विवादित पहचान: दुर्भाग्यवश, जामताड़ा को साइबर अपराधों, खासकर फोन कॉल धोखाधड़ी (phishing) के लिए जाना जाता है। आवागमन वायु मार्ग जामताड़ा के पास देवघर, कोलकाता और रांची हवाई अड्डे हैं। इन हवाई अड्डों से आसानी से यहां तक पहुंचा जा सकता है। रेल मार्ग दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाईन जामताड़ा से होकर गुजरती है। जामताड़ा में इस लाईन पर दो रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इन स्टेशनों से कई प्रमुख रेलगाड़ियां होकर गुजरती हैं। सड़क मार्ग रांची, दुमका, देवघर, गिरिडीह, आसनसोल, चितरंजन और झारखंड के अन्य प्रमुख स्थानों से जामताड़ा के लिए नियमित बस सेवा है। पर्यटक इन बसों से आसानी से यहां तक पहुंच सकते हैं। इन्हें भी देखें जामताड़ा ज़िला बाहरी कड़ियाँ जामताड़ा जिला प्रशासन की वेबसाइट जामताड़ा जिले का ब्रेकिंग न्यूज़ सन्दर्भ श्रेणी:जामताड़ा ज़िला श्रेणी:झारखंड के शहर श्रेणी:जामताड़ा ज़िले के नगर