411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (National Rural Health Mission /एनआरएचएम) भारत सरकार की एक योजना है जिसका उद्देश्य देशभर में ग्रामीण परिवारों को बहुमूल्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसका ध्यान विशेषकर अरुणांचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, जम्मू व कश्मीर, मणिपुर, मिज़ोरम, मेघालय, मध्य प्रदेश, नागालैण्ड, उड़ीसा, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश, इन 18 राज्यों पर है।
उद्देश्य
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के मुख्य उद्देश्य हैं:Welcome to Official Website of the District Administration of Diu, Union Territory of Daman and Diu, India Welcome to Official Website of the District Administration of Diu, Union Territory of Daman & Diu, India http://diu.gov.in/chcnrhmh.html hi 2018-10-19 https://web.archive.org/web/20181109095711/http://diu.gov.in/chcnrhmh.html 9 नवंबर 2018 dead
शिशु मृत्युदर और मातृत्व मृत्युदर में कमी लाना
प्रत्येक नागरिक को लोक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुलभ कराना
संचारी और असंचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण
जनसंख्या नियंत्रण के साथ-साथ लिंग व जन सांख्यिकीय संतुलन सुनिश्चित करना
स्वस्थ जीवनचर्या और आयुष (बाहरी वेबसाइट जो एक नई विंडों में खुलती हैं) के माध्यम से वैकल्पिक औषधी पद्धतियों को प्रोत्साहित करना
इस मिशन का उद्देश्य पंचायती राज संस्थानों का सुदृढ़ीकरण करके और प्राधिकृत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) के माध्यम से उच्चीकृत स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच को बढ़ावा देकर अपने उद्देश्य को प्राप्त करना है। इसके द्वारा वर्तमान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला स्वास्थ्य मिशनों को सुदृढ़ बनाने और गैर सरकारी संगठनों का अधिकतम उपयोग करने की योजना है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का जालघर
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन क्या है?
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एन आर एच एम)
ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यकर्ताओं मे प्रशिक्षण की भारी कमी (हिन्दी चिट्ठा 'स्वास्थ्य सबके लिये')
श्रेणी:स्वास्थ्य