Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हेक्टर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|250px|हेक्टर को ट्रौय वापस लाया गया। thumb|250px| प्रचीन सिक्के जिन पर एक तरफ़ हेक्टर योद्धा के रूप में दिखाया गया है। यूनानी मिथों के अनुसार "हेक्टर" एक ट्रोजन सेनापति और राजकुमार था। वह ट्रौय के युद्ध के सबसे बहादुर और महान योद्धाओं में से एक था। यह सम्राट प्राइम और महारानी हेकुबा का सबसे बड़ा बेटा था। इसी कारण इतिहासकरों के हिसाब से यह पता चलता है कि यह डारडानस और ट्रौस के वंशज माने जाते हैं। इनकी पत्नी का नाम "आन्ड्रोमाके" था, जिसके साथ उनका एक बेटा भी था जिसका नाम "स्कामान्ड्रिअस" था। ट्रोय के महायुद्ध में इन्होने ट्रॉजन सेना के साथ लड़कर ३१,००० यूनानी सैनिक को मारा था। ग्रीक लेखक "होमर" के हिसाब से हेक्टर एक शान्ति-प्रिय, विचारशील, निडर, ज़िम्मेदार बेटा, पती और बाप था जिनके पास कोई बुरा मकसद नहीं था।James M. Redfield, Nature and Culture in the Iliad: The Tragedy of Hector. (Durham: Duke University Press, 1994), ix. व्युत्पत्ति यूनानी भाषा में "हेक्टर" का मतलब 'अपने पास होना' या 'पकड़ना' होता है। एक और लेखक के हिसाब से यह नाम "ज़ेउस" क एक नाम है, क्योकिं वह "जो सब कुछ जोड़े रखता है"।This etymology is given under Hector https://web.archive.org/web/20131214115811/http://www.etymonline.com/index.php?search=hector&searchmode=none 14 दिसंबर 2013 in the Online Etymological Dictionary, which, if true, would make it an Indo-European name, of root *seĝh- https://web.archive.org/web/20070217161256/http://www.bartleby.com/61/roots/IE445.html 17 फ़रवरी 2007 . The Dardanians would not have been Greek, but the language of the city of Troy is still an open question. ऐतिहासिक युद्ध एजाक्स हेक्टर के भाई हेलेनस को एक आकाशवाणी में यह पता चलता है कि हेक्टर की मृत्यु एजाक्स के हाथों नहीं लिखी गई थी। इस आकाशवाणी के बल पर चलते हेक्टर दोनो सेनाओ को इकट्ठा करके किसी भी एक यूनानी योद्धा को लड़ने के लिये ललकारने लगा। नौ सैनिक आगे आये और उसमे से एजाक्स सबसे बलवान था। हेक्टर ने इन्हें इनकी तलवार दी। इसी तलवार से हेक्टर ने एजाक्स को मार डाला। ऐकिलीस ऐकिलीस के साथ मिलकर ओडिसियस, फिनिक्स और एजाक्स वार्तालाप मे मिल जाते हैं। २००४ के चित्रित विवरण मे हेक्टर और ऐकिलीस के बीच घमासान युद्ध होता है। इस युद्ध मे हेक्टर अपनी जान खो देता है। लेकिन इल्लिआड के मुताबिक हेक्टर अपने देश और सेना को बचाने के लिये उनहें आगे भेज देता है और अकेले किले कि सुरक्षा करने का प्रयत्न करता है। यहाँ पर एकिलीस और उसकि सेना हेक्टर को मार देते हैं। साहित्य डाटें के इनफरनो में, हेक्टर और उसका परीवार "लिमबो" मे रखे गये थे जहाँ पर अच्छे स्वभाव वाले गैर-ईसाईयों को रखा जाता है। शेक्सपियर के "टोइलस और क्रेस्सिडा" मे, हेक्टर की मृत्यु को नाटक के अंत दिखाने के लिये लिया गया है। हेक्टर की कुलीनता दिखाई गई है, लेकिन एकिलीस की धोकेबाज़ी और अंहकार दिखाया गया है। सन्दर्भ श्रेणी:यूनानी मिथक