411 REFERENCE · Wikipedia
यूजेन (सवाय का)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|यूजेन
यूजेन (अंग्रेजी:Prince Eugene of Savoy, फ्रांसीसी: François-Eugène de Savoie, इतालवी: Principe Eugenio di Savoia-Carignano, जर्मन: Prinz Eugen von Savoyen; 18 अक्टूबर 1663 – 21 अप्रैल 1736) आस्ट्रिया का फील्ड मार्शल और महान् राजनीतिज्ञ था।
परिचय
यूजेन का जन्म पेरिस में हुआ था। वह सवाय के यूजेन मॉरिस का पाँचवाँ लड़का था। फ्रांस के राज्य दरबार में अपनी माता के विरोध के कारण उसने आस्ट्रिया की सेना में नौकरी कर ली। १६८३ में वियना के घेरे और तुर्क विरोधी अभियान में उसको बहुत ख्याति मिली। आस्ट्रिया की सेना के सेनापति के रूप में १६९७ में उसने तुर्कों को बुरी तरह पराजित किया। १७०१ और १७०२ में इटली के अभियान के बाद स्पेन के उत्तराधिकार युद्ध में उसने मित्र सेनाओं का संयुक्त सेनापतित्व किया। ३ अगस्त १७०४ को तूरिन युद्ध में उसकी सैन्य शक्ति का अद्भुत परिचय मिला। १७१६ और १७१७ के तुर्क विरोधी अभियान में भी उसे बहुत बड़ी सफलता मिली। बाद में अपनी प्रतिभा के बल पर ही वह सम्राट् चार्ल्स षष्ठ का राजनीतिक सलाहकार बना।
यूजेन एक महान् योद्धा और उच्च कोटि का सैनिक अभियान संचालक था। वह कला का संरक्षक और विद्वानों का मित्र था। २१ अप्रैल १७३६ को अविवाहित अवस्था में उसकी मृत्यु विएना में हुई।
श्रेणी:राजनीतिज्ञ
श्रेणी:सेनापति