411 REFERENCE · Wikipedia
11 अक्षांश उत्तर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
11
11 अक्षांश उत्तर (11th parallel north) पृथ्वी की भूमध्यरेखा के उत्तर में 11 अक्षांश पर स्थित अक्षांश वृत्त है। यह काल्पनिक रेखा हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर व अटलांटिक महासागर और दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिणपूर्वी एशिया (म्यान्मार, थाइलैण्ड, फ़िलिपीन्स, वियतनाम, कम्बोडिया, इत्यादि) व अफ़्रीका के भूमीय क्षेत्रों से निकलती है। यह भारत के केरल, तमिल नाडु और पुद्दुचेरी के भूमीय क्षेत्रों से निकलती है, और अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के क्षेत्र में रटलैण्ड द्वीप व छोटे अण्डमान द्वीप के बीच में खुले सागर से गुज़रती है। इसके अतिरिक्त यह भारत के लक्षद्वीप क्षेत्र में कवरत्ती और अमीनी के बीच पिट्टी द्वीपिका से ज़रा उत्तर में खुले सागर से निकलती है।"Cornell's Physical Geography," Sarah S. Cornell, D. Appleton and Company, 1873"Atlas of the World," Oxford University Press, 2018, ISBN 9780190913038
इन्हें भी देखें
अक्षांश वृत्त
अक्षांश
12 अक्षांश उत्तर
10 अक्षांश उत्तर
सन्दर्भ
उत्तर