Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भीमला नायक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भीमला नायक 2022 की तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसकी पटकथा त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखी है। इसे सागर के चंद्रा द्वारा निर्देशित किया गया है।Pawan Kalyan Birthday: स्टंट कॉर्डिनेटर, प्ले बैक सिंगर के रूप में भी मश्हूर हैं सुपरस्टार पवन कल्याण, ये हैं उनकी 5 दमदार फिल्में https://www.zeebiz.com/hindi/trending/entertainment/photo-gallery-pawan-kalyan-birthday-from-gabbar-singh-to-bheemla-nayak-4-blockbuster-popular-south-films-94456/bheemla-nayak-94457 30 जून 2023 ज़ी बिज़नेस Hindi यह 2020 की मलयालम फिल्म, अय्यप्पन कोशी की रीमेक है।भीमला नायक: भीमला नायक का हिंदी ट्रेलर रिलीज, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन की थी 60 करोड़ की कमाई https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/pawan-kalyan-film-bhimla-nayak-hindi-trailer-is-out?pageId=2 30 जून 2023 अमर उजाला hi फिल्म में पवन कल्याण, राणा दग्गुबती, नित्या मेनन और संयुक्ता मेनन हैं। भीमला नायक को मुख्य रूप से जनवरी 2021 और फरवरी 2022 के बीच हैदराबाद में फिल्माया गया था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण इसका फिल्मांकन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। इसमें संगीत थमन एस ने दिया है। छायांकन रवि के. चंद्रन ने किया है और संपादन नवीन नूली ने किया है। भीमला नायक को 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में जारी किया गया था। इसे सकारात्मक से लेकर मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं हैं।पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक सिंघम से भी है दो कदम आगे, एक्शन उड़ा देगा होश https://www.tv9hindi.com/entertainment/movie-reviews/pawan-kalyan-film-beemla-nayak-review-in-hindi-a-must-watch-film-shows-conflicts-between-a-police-man-and-politician-1080778.html 30 जून 2023 TV9 भारतवर्ष 25 फरवरी 2022 hi ₹70-75 करोड़ के बजट के मुकाबले फिल्म ने ₹161-193 करोड़ के बीच कमाई की है। कहानी डैनियल "डैनी" शेखर (राणा दग्गुबाती) और उसका ड्राइवर एक रात तेलंगाना से आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा में प्रवेश करता है। चेक पोस्ट पर पुलिस उन्हें तय सीमा से अधिक शराब ले जाने के कारण रोकती है। लेकिन नशे में धुत डैनी उनकी पिटाई करता है। एसआई भीमला नायक (पवन कल्याण) आता है और डैनी को उसके अपराध के बारे में समझाता है। डैनी यह कहकर मना कर देता है कि उसकी मंजिल तेलंगाना में है। लेकिन फिर भी नायक उसे गिरफ्तार कर लेता है क्योंकि डैनी राज्य की सीमा पार कर चुका है। एक कांस्टेबल डैनी की लुंगी उतारकर उसे अपमानित करता है जिससे उसका गुस्सा और बढ़ जाता है। पुलिस एफआईआर दर्ज करती है। लेकिन डैनी के फोन की जांच करने के बाद वे यह जानकर हैरान रह जाते हैं कि वह एक प्रभावशाली राजनेता का बेटा है। वह राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोगों से जुड़ा हुआ भी है। नायक, सीआई कोदंडा राम (मुरली शर्मा) को इसकी सूचना देता है। वह उसे डैनी के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के लिए कहते हैं। नायक डैनी के साथ सुलह करने की कोशिश करता है लेकिन वह मानने से इनकार कर देता है। इसके बाद डैनी उससे शराब पिलाने को कहता है। कोई विकल्प नहीं बचा होने पर, नायक जब्त की गई शराब की एक बोतल खोलता है और परोस देता है। डैनी इसकी छुपके से वीडियो बना लेता है। अगले दिन, डैनी को अदालत ले जाया जाता है जहां उसे 14 दिन की कैद की सजा सुनाई जाती है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ tt14209560 श्रेणी:2022 की फ़िल्में श्रेणी:तेलुगू फ़िल्में