411 REFERENCE · Wikipedia
पंजाब नैशनल बैंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मार्च 2021
पंजाब नैशनल बैंक सार्वजनिक (BSE, NSE:PNB) y 1894 05 19http://profit.ndtv.com/stock/punjab-national-bank_pnb/reports History of PNB NDTV.com 18 February 2014 26 February 2014 https://web.archive.org/web/20140226063829/http://profit.ndtv.com/stock/punjab-national-bank_pnb/reports dead नई दिल्ली, भारत केजी आनंदकृष्णन (नॉन-इग्ज़ेक्यूटिव चेयरमन) अशोक चंद्र (एमडी एवं सीईओ)https://www.pnbindia.in/BoardofDirectors.aspx board of directors 21 January 2019 9 July 2019 https://web.archive.org/web/20190709070741/https://www.pnbindia.in/BoardofDirectors.aspx live बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ रिटेल बैंकिंग कॉर्परेट बैंकिंग इंवेस्टमंट बैंकिंग मॉर्टिज लोंज़ निजी बैंकिंग व्यय प्रबंधन ऐसिट प्रबंधन निवेश प्रबंधन क्रेडिट कार्ड्ज़ बीमा 12px २.३२ अरब अमरीकी डॉलर (२००५) Punjab National Bank new logo.svg दयाल सिंह मजीठिया लाला हरिकिशन लाल
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) भारत का एक प्रमुख और पुराना बैंक है। यह एक अनुसूचित बैंक है। पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) को १९ मई, १८९४ को भारतीय कंपनी अधिनियम के तहत अनारकली बाज़ार लाहौर में इसके कार्यालय के साथ पंजीकृत किया गया था। पंजाब नैशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी वाणिज्यिक बैंक है और भारत के ७६४ शहरों में इसकी लगभग ४,५०० शाखायें हैं। इसके लगभग ३७ लाख ग्राहक हैं। बैंकर ऐल्मेनिक लंदन के अनुसार, यह बैंक दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में २४८वें स्थान पर है। वित्तीय वर्ष २००७ में, बैंक की कुल आस्तियाँ ६० अरब अमेरिकी डॉलर थीं। पंजाब नैशनल बैंक का ब्रिटेन में एक बैंकिंग सहायक उपक्रम है, साथ ही हॉन्ग कॉन्ग और काबुल में शाखाएँ हैं और अल्माटी, शाङ्हाई और दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय है।
इतिहास
अविभाजित भारत के लाहौर शहर में 1894 में स्थापित पंजाब नैशनल बैंक को ऐसा पहला भारतीय बैंक होने का गौरव प्राप्त है, जो पूर्णत: भारतीय पूँजी से प्रारम्भ किया गया था। पंजाब नैशनल बैंक का राष्ट्रीयकरण 13 अन्य बैंकों के साथ जुलाई, 1969 में हुआ। अपनी छोटी-सी शुरूआत से आगे बढ़ते हुए पंजाब नैशनल बैंक आज अपने आकार तथा महत्ता में काफ़ी आगे बढ़ गया है और वह भारत में प्रथम पंक्ति का बैंकिंग संस्थान बन गया है।
विशेष
व्यावसायिकों द्वारा संचालित ऐसा बैंक, जिसकी सफलता का 126 वर्षो से अधिक का रेकॉर्ड है।
भारत में शाखाओं की अधिकतम संख्या देश-भर में फैले 10000 से भी अधिक कार्यालय हैं, जिनमें 431 विस्तार पटल हैं।
प्रमुख कारोबारी क्षेत्र गांगेय प्रदेश और महानगरों में फैला हुआ है।
बैंकर्ज़ एलमैनिक, लंदन द्वारा बैंक को विश्व के सबसे बड़े बैकों की सूची में 248वाँ स्थान दिया गया है।
विश्व के 217 से अधिक अंतरराष्ट्रीय बैंकों के साथ सुदृढ़ बैंकिंग सम्बन्ध हैं।
50 से अधिक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय बैंकों ने पीएनबी के साथ रुपया खाता रखा हुआ है।
सुसज्जित व्यापारिक कक्ष: विश्व के प्रमुख केन्द्रों में 20 विभिन्न विदेशी मुद्रा खातों को रखा जाता है।
यूएई एक्सचेंऽज सेंटर, यूएई, अल फ़रदान एक्सचेंऽज कं., दोहा, कतर; बहरीन एक्सचेंऽज कं., कुवैत; बहरीन फाइनैंस कं., बहरीन; टॉमस कुक एल रोस्टेमनी एक्सचेंऽज कं., दुबई, यूएई; तथा मुसंदम एक्सचेंऽज, रुवी, सल्तन्त ऑव ओमान से रुपया में आहरण सुविधा व्यवस्था है।
पंजाब नैशनल बैंक के कार्याध्यक्ष
1895-1898 सरदार दयाल सिंह मजीठिया
1898-1905 राय बहादुर लाला लालचंद
1905-1910 ईश्वर दास भगत
1911-1912 राय बहादुर लाला लालचंद
1912-1913 रायबहादुर लाला सुख दयाल
1913-1915 ईश्वर दास भगत
1917-1920 डॉ. हीरालाल भाटिया
1920-1931 लाला धनपत राय
1931-1937 डॉ. महाराज कृष्ण कपूर
1938-1942 राय बहादुर दीवाण दास
1943-1953 लाला योध राज
1953-1954 श्रीअंश पार्षद जैन
1954-1959 सेठ शांति प्रकाश जैन
1960-1964 रामनाथ गोयंका
1964-1967 कमलनयन बजाज
1968-1972 सोमेशचंद्र त्रिखा
1972-1975 प्रकाशलाल टंडन
1975-1977 तीर्थराम तुली
1977-1980 ओमप्रकाश गुप्ता
1980-1981 श्यामलाल चोपड़ा
1981-1985 सुदर्शनलाल बलुजा
1985-1990 कुंदनलाल अग्रवाल
1990-2000 रशीद जिलानी
2000–2005 एस. एस. कोहली
2005-2007 एस. सी. गुप्ता
2007-2009 कैलासचंद्र चक्रवर्ती
2008-वर्तमान के. आर. कामात
बाहरी कड़ियाँ
पंजाब नैशनल बैंक का हिंदी जालघर (यूनिकोडित हिंदी में)
पंजाब नैशनल बैंक का पुराना हिंदी जालघर (अयूनिकोडित हिंदी में)
पंजाब नैशनल बैंक का आधिकारिक जाल-स्थान
श्रेणी:बंबई स्टॉक एक्स्चेंज में सूचित कंपनियां
श्रेणी:भारतीय बैंक