Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|बच्चे के चेहरे पर हल्के-फुल्के झाईं के निशान झाईयां मेलानिन से भरपूर कोशिकाओं के समूह होते हैं जो गोरे रंग वाले लोगों पर सबसे आसानी से दिखाई देते हैं।फ्रेकल्स https://my.clevelandclinic.org/health/articles/23091-freckles क्लीवलैंड क्लिनिक 27 जून 2026 झाइयों में मेलानिन बनाने वाली कोशिकाओं या मेलानोसाइट्स की संख्या ज़्यादा नहीं होती बल्कि इनमें मौजूद मेलानोसाइट्स मेलानिन कणों का बहुत ज़्यादा उत्पादन करते हैं जिससे त्वचा की बाहरी कोशिकाओं का रंग बदल जाता है। इस प्रकार झाईयां लेंटिजिन और नेवस से भिन्न होती हैं जो एक छोटे से क्षेत्र में मेलानोसाइट्स के संचय के कारण होती हैं। निर्माण प्रकिया धूप के संपर्क में आने से झाईयां बनती हैं। यूवी-बी विकिरण के संपर्क में आने से मेलानोसाइट्स सक्रिय हो जाते हैं जिससे मेलानिन का उत्पादन बढ़ जाता है परिणामस्वरूप झाईयां और गहरी और ज़्यादा दिखने लगती हैं।फ्रेकल https://www.britannica.com/science/freckle ब्रिटानिका 27 जून 2026 en ये मुख्य रूप से चेहरे पर होती हैं हालांकि ये धूप के संपर्क में आने वाली त्वचा के किसी भी हिस्से जैसे कि बाहों या कंधों पर भी हो सकती हैं। लक्षण और उपचार झाईयां कोई त्वचा का रोग नहीं हैं अक्सर जिन लोगों को झाईयां होती हैं उनमें आमतौर पर फोटो-प्रोटेक्टिव मेलानिन की मात्रा कम होती है और ये यूवी विकिरण के नुकसानदायक असर के प्रति ज़्यादा संवेदनशील होते हैं। यह सलाह दी जाती है कि जिन लोगों की त्वचा पर झाइयां होने की संभावना होती है उन्हें धूप में ज़्यादा देर तक रहने से बचना चाहिए और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।फ्रेकल्स https://public.iadvl.org/freckles public.iadvl.org 27 जून 2026 इन्हें भी देखें झुर्रियाँ चर्म रोग सन्दर्भ श्रेणी:त्वचा श्रेणी:जीववैज्ञानिक रंगद्रव्य