411 REFERENCE · Wikipedia
चतरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2020चतरा, झारखंड जून, 2021 चतराᱪᱟᱛᱨᱟ
शहर
24.22
84.87
झारखंड
चतरा
427
2001
41,990
3706
91 (0)
825401
JH 13
chatra.nic.in
चतरा (sat ᱪᱟᱛᱨᱟ) भारत में झारखंड प्रान्त के चतरा जिले का मुख्यालय है। यह हजारीबाग, कोडरमा , पलामू, लोहरदगा और रॉंची से घिरा हुआ है, तथा बिहार राज्य की सीमा से सटा हुआ है। चतरा जंगलों से घिरा और हरियाली से भरपूर है। क चतरा जिले में खनिज के साथ कोयला भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला चतरा जिला की स्थापना 29 मई 1991 ईo में हुई थीhttps://chatra.nic.in/hi/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82/ जिले के बारे में चतरा India hi-IN 2020-08-15I । चतरा जिला की स्थापना हजारीबाग से विभाजित कर के की गयी थी I रांची, हजारीबाग, पलामू व लातेहार की सीमाएं इस जिले से सटी हैं. चतरा जिला में 2 पर्यटन स्थल मां भद्रकाली मंदिर व मां कौलेश्वरी पर्वत है। जिले में दो अनुमंडल सिमरिया व चतरा है। जिला में 12 प्रखंड क्रमशः चतरा, सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड़ा, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड, लावालौंग, गिधौर प्रखंड शामिल हैं। 154 पंचायत व 1474 गांव हैं। जिले से एनएच 99 व एनएच 100 गुजरते हैं. जिला में दो विधानसभा चतरा व सिमरिया है। चतरा झारखंड का सबसे छोटा संसदीय क्षेत्र है। चतरा लोकसभा में 5 विधानसभा आते हैं। जिसमें चतरा, सिमरिया, पांकी, लातेहार, मनिका विधानसभा शामिल हैं। जिले की साक्षरता दर 60.16% है। जिसमें पुरुष साक्षरता दर 69.92 व महिला साक्षरता दर 49.92 है।
● नदियां:- दामोदर, बराकर, हेरुआ, महाने, निरंजने, बलबल, बक्सा
क्षेत्रफल:- 3706 वर्ग किलोमीटर
वन क्षेत्रफल:- 47.72 प्रतिशत
आबादी: 1,042,886
पुरुष: 5,33,935
महिला: 5,08,951
पुलिस स्टेशन:- 15
जनसंख्या घनत्व:- 280
लिंगानुपात:- 953
शिशु लिंगानुपात:- 967
अनुसूचित जनजाति:- 4.36%
अनुसूचित जाति:- 32.65%
अभयारण्य:- लावालौंग अभ्यारण
वर्तमान में
प्रशासकीय / संवैधानिक पद एवं व्यक्ति
सांसद:- कालीचरण सिंह
चतरा विधायक:- जनार्दन पासवान
सिमरिया विधायक:- कुमार उज्जवल
जिला जज:- सम्भु लाल साव
उपायुक्त:- कृतिश्री जी
पुलिस अधीक्षक:- सुमित कुमार अग्रवाल
उप विकास आयुक्त:- सुनील कुमार सिंह
चतरा अनुमंडल पदाधिकारी:- जहूर आलम
सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी:- सनी राज
टंडवा एसडीपीओ:-
श्रेणी:चतरा ज़िला
श्रेणी:झारखंड के शहर