Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शंकर महाले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शंकर महाले Saheed Shankar Mahale.jpg शंकर दाजीबा महाले 1925 01 18 yes नवाबपुरा, नागपुर 1943 01 19 1925 01 18 yes नागपुर केन्द्रीय कारागार, नागपुर फाँसी भारत छोड़ो आन्दोलन में भाग लेने के लिये   शंकर महाले (18 जनवरी, 1925 – 19 जनवरी 1943) भारतीय स्वतंत्रता के क्रान्तिकारी थे। वे खुदीराम बोस के बाद सबसे कम आयु के भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्हें अंग्रेजों ने फाँसी दी। शंकर ने चौथी कक्षा तक की शिक्षा पायी थी। जब १९४२ का भारत छोड़ो आन्दोलन आरम्भ किया गया तो शंकर ने इसमें भाग लिया। क्रान्ति में भाग लेने के साथ ही आजीविका के लिये वे नागपुर के एक कारखाने में श्रमिक श्रमिक का काम करते थे। अंग्रेजों की सत्ता के विरुद्ध सन १९४२ में जब करो या मरो का आह्वान किया गया तो नागपुरवासी भी इस आन्दोलन में शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान अंग्रेजों की गोलीबारी में दादाजी महाले शहीद हुए। इसके बाद उनके पुत्र 17 वर्षीय शंकर महाले ने क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित रखी। शंकर व उसके साथियों ने चिटणवीसपुरा पुलिस चौकी पर हमला किया। इसमें एक अंग्रेज पुलिस जवान मारा गया। पुलिस चौकी जलाकर अस्त्र लूट लिए गए। पश्चात अंग्रेजों ने शंकर समेत 13 क्रांतिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से 5 युवाओं को नागपुर कारागृह में फांसी दी गई।http://m.bhaskarhindi.com/state/news/nagpur-has-also-taken-part-in-the-movement-of-freedom-45718 2021-09-16 m.bhaskarhindi.comअगस्त 2026 InternetArchiveBot आजादी के बाद राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के सहकार्य से प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा 13 फरवरी 1962 को शहीद शंकर महाले की याद में महल के झंडा चौक में स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया गया। सन्दर्भ श्रेणी:१९४३ में निधन श्रेणी:1925 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय क्रांतिकारी श्रेणी:भारतीय साम्यवादी श्रेणी:भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम