411 REFERENCE · Wikipedia
अमुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अमुक्त स्रोत या बन्द स्रोत (Closed source) उन कम्प्यूटर प्रोग्रामों को कहते हैं जिनका मूल कोड प्रकाशित नहीं किया जाता। अतः कोई दूसरा व्यक्ति इन प्रोग्रामों के मूल कोड को न देख सकता है न उसमें कोई परिवर्तन कर सकता है। इन पर किसी व्यक्ति या समूह का स्वामित्व होता है। इसलिए इन्हें स्वामियुक्त सॉफ्टवेयर या मालिकाना सॉफ्टवेयर (proprietary software) भी कहते हैं। इनके विपरीत मुक्तस्रोत प्रोग्राम होते हैं जिनका मूल कोड सभी के देखने, कापी करने, परिवर्तित करने आदि के लिए सुलभ होता है। माइक्रोसॉफ्ट फिस एक मालिकाना अमुक्त स्रोत साफ्टवेयर है जबकि ओपेन ऑफिस एक मु्तस्रोत साफ्टवेयर।
इन्हें भी देखें
मुक्तस्रोत सॉफ्टवेयर
श्रेणी:सॉफ्टवेयर