Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुनील गावस्कर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Flag of India.svg भारतीय भारत IND सुनील गावस्कर सुनील मनोहर गावस्कर 125 214 16 10122 236* 51.12 34 45 26 108 0 380 206 1 206.00 3.25 380.00 1/34 1/34 0 0 0 34/45 108/0 0 0 108 102 14 3092 103* 35.13 4966 62.26 1 27 22 0 20 25 1 25.00 7.50 20.00 1/10 1/10 0 0 0 1/27 22/0 0 28 अप्रैल 2007 http://content-usa.cricinfo.com/ci/content/player/28794.html Sunny Gavaskar Sahara.jpg सुनील गावस्कर सुनील गावस्कर भारत के क्रिकेट के पूर्व-खिलाड़ी हैं।https://www.icc-cricket.com/hall-of-fame/hall-of-famers/212076 Hall of Fame - Sunil Gavaskar हॉल ऑफ़ फेम - सुनील गावस्कर 4 सितंबर 2018 आई.सी.सी https://web.archive.org/web/20180904192122/https://www.icc-cricket.com/hall-of-fame/hall-of-famers/212076 4 सितंबर 2018 dead सुनील गावस्कर वर्तमान युग में क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। इन्होंने बल्लेबाजी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए। इनका जन्म 10 जुलाई 1949 को मुम्बई (महाराष्ट्र) में हुआ था। गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में केवल छह बल्लेबाजों में से एक थे, जिनका बल्लेबाजी औसत 50 से अधिक था, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था,https://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/477774.html The perfect opener और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से उनका बल्लेबाजी औसत 50 से नीचे कभी नहीं गिरा।https://indianexpress.com/article/sports/cricket/for-the-first-time-in-49-tests-kohlis-50-plus-test-average-under-threat-7807235/ For the first time in 49 Tests, Kohli’s Test average drops below 50https://www.indiatoday.in/india-today-insight/story/from-the-archives-sunil-gavaskar-the-constant-in-a-hurrying-world-1895154-2022-01-02 From the archives: Sunil Gavaskar, the constant in a hurrying world व्यक्तिगत जीवन उनकी पत्नी का नाम मार्शनील है। इनके पुत्र रोहन गावस्कर भी भारतीय क्रिकेट टीम में खेल चुके हैं। बल्लेबाज़ी कीर्तिमान इन्होंने बल्लेबाज़ी से संबंधित कई कीर्तिमान स्थापित किए। गावस्कर ने (अपने समय काल में) विश्व क्रिकेट में 3 बार, एक वर्ष में एक हज़ार रन, सर्वाधिक शतक (34), सर्वाधिक रन (नौ हज़ार से अधिक), सर्वाधिक शतकीय भागेदारियाँ एवं प्रथम श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज थे। 'सनी' गावस्कर की हर पारी एवं रन ऐतिहासिक होते हैं। उन्होंने भारतीय टीम का कुशल नेतृत्व किया और कई महत्त्वपूर्ण विजयें प्राप्त कीं, जिनमें 'एशिया कप' एवं 'बेसन एंण्ड हेजेस विश्वकप' (BENSON & HAZES WORLD CUP) प्रमुख है। 'क्रिकेट के आभूषण' कहे जाने वाले गावस्कर ने एक दिवसीय मैचों में भी अपनी टीम के लिए ठोस आधार प्रस्तुत किया है। वे 100 कैचों का कीर्तिमान भी इंग्लैंड में बना चुके हैं। 1986 में उनके खेल जीवन का उत्तरार्द्ध होने के बाद भी उनके खेल में और निखार आया। अपने कॉलेज की ओर से क्रिकेट खेलते समय भी वे सबसे सफल बल्लेबाज माने जाते थे। 1971 में उन्हें टैस्ट टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुना गया था। सनी को विश्व का सर्वोपरी खिलाड़ी माना जाता है। पुरस्कार इन्हें १९८० में भारत सरकार द्वारा खेल जगत के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। भारत में सुनील गावस्कर को 1975 में 'अर्जुन पुरस्कार' प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त कई देशों में उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 1980 में ही वे 'विस्डेन' भी प्राप्त कर चुके हैं। महत्त्वपूर्ण पुस्तकें गावस्कर ने क्रिकेट से सम्बन्धित कई महत्त्वपूर्ण पुस्तकें भी लिखी हैं। जिनमें सनी डेज, आइडल्स, रंस एण्ड रूइंस तथा वन डे वंडर्स काफ़ी लोकप्रिय हुई हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी सुनील गावस्कर एक फ़िल्म में भी अभिनय कर चुके हैं। इन्हें भी देखें सुनील गावस्कर के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट शतकों की सूची क्रिकेट सन्दर्भ श्रेणी:भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:१९८० पद्म भूषण श्रेणी:1949 में जन्मे लोग श्रेणी:बल्लेबाज श्रेणी:भारतीय बल्लेबाज़ श्रेणी:भारतीय क्रिकेट कप्तान श्रेणी:भारतीय टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता