411 REFERENCE · Wikipedia
माइक्रोट्रॉन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|परम्परागत माइक्रोट्रान का योजनामूलक चित्र
माइक्रोट्रॉन (Microtron) एक प्रकार का छोटा आकार का चक्रीय कण त्वरक है। यह कम उर्जा (लगभग २० मेगा एलेक्ट्रॉन वोल्ट) तक एलेक्ट्रॉनों को त्वरित करने के लिये उपयोगी है। रैखिक कण त्वरक की भांति यह भी बड़े कण त्वरकों का आरम्भिक चरण का काम करता है।
परम्परागत माइक्रोट्रान में कण किसी स्रोत से निकाले जाते हैं (चित्र में नीला रंग), प्रत्येक चक्कर में एकबार उन्हें ऊर्जा देकर त्वरित किया जाता है (माइक्रोवेव कैविटी, ग्रे रंग में), इसी प्रकार उनकी ऊर्जा तब तक बढ़ायी जाती है जब तक वे माइक्रोट्रान से बाहर नहीं निकल जाते।
धावपथ (रेसट्रैक) माइक्रोट्रान
right|thumb|200px|रेसट्रैक माइक्रोट्रॉन का योजनामूलक चित्र
धावपथ माइक्रोट्रान बड़े आकार का होता है और इसमें दो द्विध्रुवी विद्युत चुम्बक (डाइपोल मैग्नेट) प्रयोग किए जाते हैं।
श्रेणी:कण त्वरक