Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सुधीर चौधरी (पत्रकार)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सुधीर चौधरी Sudhir Chaudhary.jpg 2025 में चौधरी 1973 होडल, हरियाणा पत्रकार, न्यूज ऐंकर, सम्पादक कला स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातक, भारतीय जन संचार संस्थान, नयी दिल्ली 1993—आज तक रामनाथ गोयनका सम्मान - पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिये (हिन्दी प्रसारण श्रेणी, २०१३)http://satyavijayi.com/conversations-with-ramnath-goenka-awardee-sudhir-chaudhary-talks-about-the-toughest-interview-of-his-life Zee News senior editor Sudhir Chaudhary gets Ramnath Goenka Excellence satyavijayi 2015-11-25 https://web.archive.org/web/20170323031233/http://satyavijayi.com/conversations-with-ramnath-goenka-awardee-sudhir-chaudhary-talks-about-the-toughest-interview-of-his-life/ 23 मार्च 2017 deadhttp://indianexpress.com/photos/picture-gallery-others/ramnath-goenka-excellence-in-journalism-awards-list-of-winners/9/ Sudhir Chaudhary gets Ramnath Goenka Excellence द इंडियन एक्सप्रेस 2015-11-23 https://web.archive.org/web/20161105131442/http://indianexpress.com/photos/picture-gallery-others/ramnath-goenka-excellence-in-journalism-awards-list-of-winners/9/ 5 नवंबर 2016 live http://www.financialexpress.com/photos/business-gallery/169688/ramnath-goenka-excellence-in-journalism-awards-list-of-winners/10/ Sudhir Chaudhary gets Ramnath Goenka Excellence financial express 2015-11-24 https://web.archive.org/web/20160817121218/http://www.financialexpress.com/photos/business-gallery/169688/ramnath-goenka-excellence-in-journalism-awards-list-of-winners/10/ 17 अगस्त 2016 live डिकोड व डीएनए नामक दैनिक प्राइम टाइम शो के मेजबानी हेतु सुधीर चौधरी एक भारतीय पत्रकार हैं जो भारत के सरकारी स्वामित्व वाले हिंदी समाचार चैनल डीडी न्यूज़ में कार्यरत हैं। वे मई 2025 में डीडी न्यूज़ में शामिल हो गए जहाँ वे सप्ताह में 5 दिन प्राइम-टाइम शो की मेजबानी करते हैं। जीवन परिचय सुधीर चौधरी का जन्म 7 जून 1974 में हरियाणा के पलवल जिले में स्थित सौंध में हुआ। उन्होंने कला में स्नातक की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में डिप्लोमा करने के लिए नई दिल्ली स्थित जनसंचार संस्थान में दाखिला लिया। वह अक्सर अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में विभिन्न वाद विवाद प्रतियोगिताओं में भाग लेते थे। परिवार सुधीर चौधरी एक हिन्दू परिवार से सम्बन्धित हैं। उनके परिवार के बारे में इस समय ज्यादा जानकारी नहीं है। सुधीर ने नीति चौधरी से विवाह किया। जिससे उनका एक बेटा है। करियर वर्ष 1993 में, सुधीर ने ज़ी न्यूज़ के एक पत्रकार के रूप में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। उस समय ज़ी न्यूज़ ने अपना संचालन शुरू ही किया था। सुधीर चौधरी ज़ी न्यूज़ चैनल में एक समाचार एंकर के रूप में शामिल हुए और वर्ष 2001 में घटित भारतीय संसद हमले और कारगिल युद्ध सहित कई प्रमुख समाचारों को कवर किया। वह उस टीम का हिस्सा भी थे, जिसने अटल बिहारी वाजपेयी और परवेज़ मुशर्रफ़ के बीच हुई, इस्लामाबाद की बैठक को कवर किया। वर्ष 2003 में, उन्होंने ज़ी न्यूज़ से इस्तीफा दे दिया और हिन्दी समाचार चैनल “सहारा समय” में शामिल हो गए। सुधीर ने सहारा समूह द्वारा सहारा समय के शुभारम्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहाँ उन्होंने कुछ समय तक कार्य किया और उसके बाद इण्डिया टीवी में शामिल हो गए। उसके कुछ समय वाद वह चैनल के प्रधान सम्पादक के रूप में “लाइव इण्डिया’ में शामिल हो गए। वर्ष 2012 में, सुधीर “ज़ी न्यूज़” में वापस लौट आए और एक सम्पादक के रूप में कार्य करना शुरू किया। तब से, वह लोकप्रिय प्राइम टाइम न्यूज शो “डेली न्यूज एनालिसिस” (डी॰एन॰ए॰) की मेजबानी कर रहे हैं। वर्ष 2015 में, सुधीर को पत्रकारिता में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें दिल्ली गैंगरेप पीड़िता के दोस्त का साक्षात्कार लेने के लिए भी सम्मानित किया गया है। उगाही का आरोप तथा गिरफ्तारी नवम्बर 2012 में सुधीर चौधरी तथा उनके साथी समीर अहलूवालिया को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।https://www.bbc.com/hindi/india/2012/11/121127_zee_journalist_skj ज़ी टीवी के पत्रकार गिरफ्तार 27 नवम्बर 2012 बीबीसी यह गिरफ्तारी उद्योगपति तथा कांग्रेस सांसद नवीन जिन्दल द्वारा दर्ज एक शिकायत पर आधारित थी। इसमें जिन्दल ने कहा कि दोनों पत्रकारों ने उनसे, जिन्दल समूह तथा कोयला घोटाले को जोड़ती हुई कोई खबर ना चलाने के बदले 100 करोड़ रुपए माँगे। दोनों को तिहाड़ जेल में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, हालाँकि बाद में वे जमानत पर छूट गए।https://www.amarujala.com/news-archives/india-news-archives/zee-news-editor-has-been-sent-to-tihar-jail तिहाड़ जेल गए जी न्यूज के संपादक 30 नवम्बर 2012 अमर उजाला पुरस्कार सुधीर चौधरी को सन २०१३ में पत्रकारिता में उष्कृटता के लिये रामनाथ गोयनका पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उन्हें "हिन्दी प्रसारण" श्रेणी के अन्तर्गत प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार मुख्यतः १६ दिसम्बर को हुए सामूहिक बलात्कार मामले की शिकार लड़की की सहेली का साक्षात्कार लेने के लिये दिया गया था।"Sudhir Chaudhary gets Ramnath Goenka Excellence". The Indian Express. Archived from the original on 5 November 2016. Retrieved 23 November 2015. सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:पत्रकार श्रेणी:हिन्दी पत्रकार